Ro no D15139/23

समय पर खाद मिलने से कृषि कार्यों में रफ्तार

*समितियों में किसानों के लिए पर्याप्त खाद का भंडारण*

रायपुर. 8 अगस्त 2025. खरीफ का मौसम शुरू होते ही किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देती हैं। खाद, बीज, पानी… सब कुछ समय पर मिले, तभी मेहनत रंग लाती है। लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग है। सरकार ने अन्नदाताओं की परेशानियों को दूर करने खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले ही सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उन्नत किस्म की खाद और बीज का भंडारण कर लिया था।

कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड की कोरकोमा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में सरकार के किसान हितैषी पहल का प्रभाव दिखता है। कोरकोमा के किसान श्री दुबराज सिंह राठिया जब समिति में खाद व बीज लेने पहुँचे, तो उन्हें बिना किसी परेशानी के डीएपी, यूरिया, एनपीके, सुपर फास्फेट जैसे उर्वरक मिल गए। उन्हें समिति का अनावश्यक बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ा। वे बताते हैं कि पहले खाद के लिए समितियों में भटकना पड़ता था, पर इस बार खाद, बीज समय पर मिल गया। वक्त पर खाद मिलने से खेती की तैयारी आसान हो गई। खेतों में बुआई का काम पूर्ण हो गया है और अब हम निश्चिंत होकर बेहतर पैदावार की उम्मीद कर सकते हैं।

श्री राठिया ने बताया कि उनकी लगभग 10 एकड़ जमीन है। आज वे समिति से 10 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया खाद ले जा रहे हैं। खाद खरीदने में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। आवश्यक दस्तावेज देते ही तत्काल उन्हें खाद मिल गया। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ही वे समिति से 15 बोरी यूरिया, 5 बोरी सुपर फॉस्फेट और 5 बोरी पोटाश ले जा चुके हैं। आगे भी जरूरत के मुताबिक वे खाद ले जाएंगे।

कोरकोमा से 8-10 किलोमीटर दूर ग्राम केराकछार के किसान श्री बृजपाल राठिया ने समिति की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि खाद की उपलब्धता समय पर होने से फसल की शुरुआत अच्छी हुई है। वे अपनी 12 एकड़ जमीन पर सपरिवार खेती करते है। पिछले सीजन में उन्होंने लगभग 200 क्विंटल धान बेचा था। आज वे समिति से 10-10 बोरी यूरिया और डीएपी ले जा रहे है। बीते माह भी वे समिति से खाद लेकर गए थे। बृजलाल कहते हैं कि समय पर खाद मिलने उनकी फसल की नींव मजबूत हुई है। इस वर्ष भी अच्छी फसल की पैदावार के लिए उनका पूरा परिवार मेहनत कर रहा है।

कोरकोमा समिति के प्रबंधक श्री प्यारे लाल साहू ने बकाया कि शासन की दूरदर्शी नीतियों के कारण समितियों में समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज की व्यवस्था हो सकी, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिला है। कोरकोमा समिति में आसपास के 22 गांवों के कुल 1503 किसान पंजीकृत हैं। खरीफ सीजन के दौरान यूरिया, सुपर फॉस्फेट, पोटाश, डीएपी, एनपीके (लिक्विड), नैनो डीएपी, नैनो यूरिया जैसे रासायनिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण कर किसानों को प्राथमिकता से वितरित किया गया है। अभी भी समिति में सभी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि समिति में सबेरे से ही खाद क्रय करने के लिए किसानों का आना-जाना लगा रहता है। किसान केसीसी के माध्यम से खाद व बीज खरीद रहे हैं। समिति में किसानों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तक 75 प्रतिशत से अधिक किसानों ने खाद का उठाव कर लिया है।

  • Related Posts

    डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज

      गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों सहित कुल 250 सीटों को मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं…

    Read more

    डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र सेवा सेतु आम नागरिकों के लिए वरदान, धमतरी के सागर को मिला सीधा लाभ

    ​ ​“सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल सरकार” पहल से सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मुक्ति, समय और पैसे दोनों की हो रही बचत ​रायपुर, 13 जुलाई 2026/ सेवा…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,