Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से हर-घर में ग्रीन एनर्जी की रोशनी

सरगांव के रंजीत मंडल के घर बिजली बिल हुआ शून्य, केंद्र और राज्य से 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी

अम्बिकापुर 12 अगस्त 2025/  देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को सस्ती व सुलभ बिजली प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर दृ मुफ्त बिजली योजना अब छत्तीसगढ़ में भी बड़े स्तर पर लाभप्रद सिद्ध हो रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरगांव निवासी श्री रंजीत मंडल इसके सफल उदाहरण हैं, जिन्होंने इस योजना का लाभ लेकर न केवल बिजली बिल से मुक्ति पाई, बल्कि सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम भी बढ़ाया।
श्री रंजीत मंडल ने बताया कि पहले उनके घर में प्रतिमाह ₹2500 तक का बिजली बिल आता था। उन्होंने मार्च 2025 में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 5 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम अपने घर की छत पर स्थापित करवाया। इस कार्य में उन्हें केंद्र सरकार से 78,000 रुपए और राज्य सरकार से 30,000, कुल मिलाकर 1,08,000 रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई। अब सौर ऊर्जा के उपयोग से उनका बिजली  बिल पिछले चार महीने से पूरी तरह शून्य आ रहा है।

अतिरिक्त बिजली से आय का बन रहा स्रोत
सोलर सिस्टम से बनीं अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजने पर उन्हें प्रति यूनिट आय भी मिलेगी है। यह व्यवस्था ना सिर्फ घरेलू खर्च में सहयोगी है बल्कि एक वैकल्पिक आय का साधन भी बनती जा रही है। रंजीत मंडल जैसे ग्रामीण परिवारों के लिए यह योजना आर्थिक रूप से एक बड़ा बदलाव सिद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर 60% और 3 से 10 किलोवाट तक 40% की केंद्र सब्सिडी, तथा इसके अतिरिक्त राज्य सरकार की विशेष वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है। इससे सोलर पैनल की लागत में भारी कटौती हो रही है और यह आम नागरिकों के लिए सहज बनता जा रहा है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले, इच्छुक उपभोक्ता को राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा । इसके लिए उन्हें राज्य और बिजली वितरण कंपनी का चयन करना होगा। राष्ट्रीय पोर्टल परिवारों को उपयुक्त सिस्टम आकार, लाभ कैलकुलेटर, विक्रेता रेटिंग आदि जैसी प्रासंगिक जानकारी प्रदान करके सहायता करेगा। उपभोक्ता विक्रेता और अपनी इच्छानुसार रूफ टॉप सोलर इकाई का ब्रांड चुन सकते हैं।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    गुड फ्राइडे पर मसिहियो ने यीशु मसीह का स्मरण कर निकाला जुलूस

    रायपुर। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को किया गया। चर्चों में उद्धार का यह पर्व सादगी के…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?