Ro no D15139/23

“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान अंतर्गत उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायतों में तिरंगा रैली का आयोजन

अम्बिकापुर 12 अगस्त 2025/  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत आज उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत घुचापुर, सलवा और देव टिकरा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ग्रामीणों में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था। रैली में ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल के छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिला स्व-सहायता समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा रैली का आयोजन सुबह निर्धारित समय पर रैली की शुरुआत पंचायत भवन से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “स्वच्छ भारत  स्वस्थ भारत” के नारे लगाए। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः पंचायत भवन पर समाप्त हुई।
तिरंगा रैली के अंत में सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जनपद पंचायत के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दें तथा स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करें।

  • Related Posts

    ’’सार्वभौमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल हेल्थ प्रोफाइलिंग अभियान’’

    विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने जिले में विशेष अभियान जारी स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता एवं जनजातीय विशेष परियोजना के समन्वित सहयोग पर…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    सभी पीवीटीजी परिवारों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पूर्ण करने के दिए निर्देश ड्यूटी ऑवर में निजी प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों के नर्सिंग होम पर कार्रवाई के निर्देश दिए डीएमएफ मद से…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक