Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर ग्राम सोमनी में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन

– महिलाओं ने कराया स्वास्थ्य जांच
राजनांदगांव 21 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष की पूर्णता के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-1 द्वारा ग्राम सोमनी में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। महतारी मेगा हेल्थ कैम्प में महतारी वंदन योजना के महिला हितग्राहियों एवं स्थानीय ग्राम व आस-पास के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मेगा हेल्थ कैम्प में लगभग 108 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराया। महिलाओं का ब्लड प्रेशर, शुगर, मलेरिया, सिकलसेल टेस्ट किया गया तथा दवाईयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने महिलाओं को स्वास्थ्य जाँच कराने एवं महतारी वंदन की राशि का उद्देश्यपूर्ण उपयोग में बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती देवकुमारी साहू, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती शीला सिन्हा, सभापति महिला एवं बाल विकास विकास स्थायी समिति श्रीमती पुष्पा उईके, सरपंच, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खनिज विभाग की कार्रवाई  चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 2 वाहन को जप्त

      राजनांदगांव 19 जून 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा…

    Read more

    कलेक्टर ने सरपंचों के साथ बैठक की

    – शासकीय योजनाओं में अच्छा कार्य करने वाले पंचायतों को 60 लाख रूपए की सौगात*   *- कलेक्टर ने सरपंचों से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति