Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सरपंचों के साथ बैठक की

– शासकीय योजनाओं में अच्छा कार्य करने वाले पंचायतों को 60 लाख रूपए की सौगात*

 

*- कलेक्टर ने सरपंचों से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और मूलभूत सुविधाओं के संबंध में ली प्रतिक्रिया*

 

राजनांदगांव 18 जून 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव आज डोंगरगांव जनपद पंचायत के सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों के साथ बैठक कर शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रही। कलेक्टर ने शासन की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों, मनरेगा, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल चक्र परिवर्तन तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायते शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और ग्रामीण विकास में सरपंचों एवं सचिवों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरपंचों से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं, मूलभूत सुविधाओं तथा स्थानीय समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके सुझाव एवं प्रतिक्रिया ली। जिन ग्राम पंचायतों द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य किया जाएगा, उन्हें मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों के लिए 60 लाख रूपए तक की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने नाली निर्माण, स्कूलों में निर्मित शौचालयों की मरम्मत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में नए शौचालयों की आवश्यकता का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए टैक्स संग्रहण बढ़ाने तथा सामुदायिक भवनों एवं व्यावसायिक परिसरों के निर्माण जैसे आय सृजन के उपाय अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन परिसंपत्तियों से प्राप्त किराया पंचायतों की नियमित आय का स्रोत बन सकता है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से कर वसूली को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए उन्होंने बताया कि सर्वाधिक कर मांग ऑनलाइन जनरेट करने वाली ग्राम पंचायत कोकपुर एवं अर्जुनी के सरपंचों और सचिवों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए अन्य पंचायतों को भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने सभी सरपंचों एवं सचिवों को ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में सोलर कनेक्शन स्थापित कराने के लिए प्रेरित करने तथा गांवों को सोलर विलेज के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि ग्राम पंचायत अर्जुनी में योजना के अंतर्गत सर्वाधिक 43 सोलर कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर ग्राम पंचायत अर्जुनी की सरपंच श्रीमती ललिता साहू को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। साथ ही ग्राम पंचायत खुज्जी, तुमड़ीबोड़ एवं दीवानभेड़ी द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की गई।

कलेक्टर ने सरपंचों से खेती-किसानी के संबंध में जानकारी ली। धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं अन्य लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसल चक्र परिवर्तन से किसानों की लागत कम होगी और आय में वृद्धि होगी। इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत खुज्जी के सरपंच श्री अजय कुमार पंसारी तथा ग्राम पंचायत बडग़ांव चारभांठा की सरपंच श्रीमती ज्योति साहू को सम्मानित किया। दोनों पंचायतों में किसानों को प्रेरित कर ग्रीष्मकालीन धान के रकबे को गत वर्ष की तुलना में शून्य कर अन्य फसलों की बुआई सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर ने कहा कि सभी सरपंच एवं सचिव आपसी समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंच सके और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिल सके। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती रोशनी भगत सहित सभी डोंगरगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव उपस्थित थे।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता