Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जिले के उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

अम्बिकापुर 27 अगस्त 2025/  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत महोत्सव के तहत जिले के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना था।

अम्बिकापुर विकासखंड के बिशुनपुर सेक्टर स्थित ग्राम पंचायत जगदीशपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यहां उपस्थित चिकित्सा टीम द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच, रोग पहचान, आवश्यक परामर्श एवं औषधि वितरण की व्यवस्था की गई। साथ ही प्रतिभागियों को पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संक्रामक रोगों की रोकथाम और स्वच्छता संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि रजत महोत्सव के दौरान जिले के अन्य उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ