Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत जामकानी में बिना लाइसेंस 90 बोरी यूरिया खाद के अवैध भंडारण पर कार्रवाई

अम्बिकापुर 27 अगस्त 2025/  कृषि विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत जामकानी में  बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध यूरिया भंडारण का मामला उजागर किया है। टीम को निरीक्षण के दौरान शंभुनाथ मिश्रा पिता गया प्रसाद मिश्रा के आवास में गजेंद्र कुमार राय पिता रामाधार राय द्वारा 90 बोरी यूरिया खाद का अवैध भंडारण एवं विक्रय किए जाने की पुष्टि हुई।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि विक्रेता के पास आवश्यक लाइसेंस नहीं था और यूरिया खाद को अघोषित परिसर में संग्रहीत कर घोषित मूल्य से अधिक दर पर बेचा जा रहा था। सूचना मिलते ही अनुविभागीय कृषि अधिकारी सीतापुर श्रीमती अनीता एक्का, उर्वरक निरीक्षक श्री संतोष वेक, जिलास्तरीय निरीक्षण अधिकारी श्री जे. आलम, उर्वरक निरीक्षक श्री सोहन भगत और एसएडीओ रामदेव निराला व आरएईओ सुरेश पैकरा ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

निरीक्षण दल ने तत्काल प्रभाव से 90 बोरी यूरिया खाद को जप्त कर बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए परिसर को सील कर दिया है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस उर्वरक का भंडारण और अधिक मूल्य पर विक्रय करना कानूनन दंडनीय अपराध है तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ