Ro no D15139/23

धमतरी में कांटा तालाब चौपाटी निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

कांटा तालाब चौपाटी निर्माण से धमतरी शहर को एक सुंदर और सुसज्जित सार्वजनिक स्थल मिलेगा: कलेक्टर श्री मिश्रा

कांटा तालाब चौपाटी निर्माण हमारे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण पहल : महापौर श्री रोहरा

धमतरी 01 सितम्बर 2025/ राज्य शासन ने धमतरी नगर पालिक निगम क्षेत्र में कांटा तालाब चौपाटी निर्माण कार्य के लिए रूपये 196.27 लाख (एक करोड़ छियानवे लाख सत्ताईस हजार मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिका (मेयर-इन-कौंसिल/प्रेसीडेंट-इन-कौंसिल के कामकाज संचालन एवं प्राधिकारियों की शक्तियां एवं कर्तव्य) नियम, 1998 के प्रावधानों के तहत दी गई है।
कांटा तालाब चौपाटी का निर्माण धमतरी शहर के नागरिकों को मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए एक नए आकर्षण स्थल के रूप में उपलब्ध होगा।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “कांटा तालाब चौपाटी निर्माण से धमतरी शहर को एक सुंदर और सुसज्जित सार्वजनिक स्थल मिलेगा। यह परियोजना न केवल शहर के सौंदर्यीकरण में सहायक होगी, बल्कि यहां आने वाले नागरिकों और पर्यटकों के लिए भी एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।”
महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि “कांटा तालाब चौपाटी निर्माण हमारे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यहां लोगों को मनोरंजन, परिवार संग समय बिताने और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक शानदार स्थान उपलब्ध होगा। नगर निगम इस परियोजना को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    नशामुक्ति के संदेश को सशक्त बनाने विद्यालय में होंगी चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 18 अगस्त 2026। जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल