Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगर को संवारने दिए 5 करोड़ रुपए की सौगात, नगर के 53 विकास कार्य के लिए मिली स्वीकृति, नगरवासियों ने जताया सीएम साय का आभार……

जशपुरनगर 02 सितम्बर 2025/ जिले के कुनकुरी नगरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से 53 विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस स्वीकृति आदेश के बाद अब नगर क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप इन कार्यों की स्वीकृति दी है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से जारी आदेश में कुल 5 करोड़ रुपए की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है।

किन-किन कार्यों को मिली मंजूरी?
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगर को संवारने के लिए नगर में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य,सामुदायिक भवन एवं अतिरिक्त कक्षों का निर्माण,बाउंड्रीवाल निर्माण,सांस्कृतिक मंच निर्माण, विद्युतीकरण एवं स्ट्रीट लाइट की स्थापना, शाला भवनों में शौचालय निर्माण अतिरिक्त कक्ष निर्माण,वार्ड में मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य,नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंच मार्ग का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति मिली है।
क्षेत्र की जनता को होगा लाभ
इन विकास कार्यों से नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी, साथ ही शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी।
नगरवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
नगरवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इस सौगात का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से वे मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे थे। इस स्वीकृति के बाद शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।नगरवासियों ने मुख्यमंत्री का घोषणा पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल