Ro no D15139/23

ईद-ए-मिलाद एवं गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

प्रमुख जुलूस 05 सितम्बर सुबह 10 बजे से होगा प्रारंभ

अधिकारियों ने शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की

धमतरी, 03 सितम्बर 2025/
नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चतुर्वेदी और अनुविभागीय अधिकारी (रा) श्री पीयूष तिवारी धमतरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी ईद-ए-मिलाद एवं गणेश विसर्जन पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की।

बैठक में जानकारी दी गई कि 4 और 5 सितम्बर 2025 को बाइक रैली, जुलूस निकली जायेगी। वही 06 एवं 07 सितम्बर 2025 को विसर्जन कार्यक्रम संपन्न होंगे। 04 सितम्बर को शाम 6:30 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी। वहीं प्रमुख जुलूस 05 सितम्बर को सुबह 10 बजे जामा मस्जिद मकाई चौक से प्रारंभ होकर रिसाईपारा, कचहरी चौक से होते हुए पुनः जामा मस्जिद में समाप्त होगा। अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रहेगी। शांति समिति की इस बैठक में मुस्लिम समुदाय के सदस्य एवं हिंदू परिषद के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में निर्णय लिया कि पर्व को सौहार्द, एकता एवं शांति के साथ मनाया जाएगा और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही।

  • Related Posts

    अकलाडोंगरी स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने दिए त्वरित निर्देश

    एंबुलेंस चालक की कमी दूर करने तत्काल कार्रवाई, स्थानीय युवा को अवसर धमतरी, 03 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) डुबान प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने…

    Read more

    कलेक्टर ने कलारबाहरा में हो रही रागी की खेती का किया निरीक्षण

    कम लागत, अधिक लाभ—रागी खेती से धमतरी के किसान सशक्त: कलेक्टर ने सराहा किसानों का नवाचार धमतरी, 03 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में कृषि क्षेत्र में सकारात्मक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?