Ro no D15139/23

स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

*विद्यालयों में आवश्यक निर्माण एवं संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही*

रायपुर, 07 सितम्बर 2025/ प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग स्थित जेआरडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयापारा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान श्री यादव ने विद्यालयों के शिक्षकगण एवं विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने तथा संसाधनों की उपलब्धता और भवन संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल और सशक्त हो सके।

श्री यादव ने जनप्रतिनिधियों एवं संस्था प्रमुखों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जेआरडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ऑडिटोरियम, बालक-बालिका शौचालय तथा बॉक्सिंग रिंग के शेड की मरम्मत कराई जाएगी। इसी प्रकार चंद्रशेखर आजाद विद्यालय में तीन अतिरिक्त कक्ष एवं मंच पर शेड का निर्माण तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा में प्राथमिक शाला भवन हेतु 6 अतिरिक्त कक्ष एवं बालक-बालिका शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद श्री गुलाब वर्मा, श्री लीलाधर पाल, श्री मनीष साहू, श्री कुलेश्वर साहू, श्री काशीराम कोसरे, श्री कमल देवांगन, श्री नरेन्द्र बंजारे, श्री संजय अग्रवाल, श्री ललित ढीमर, श्री रामचन्द्र सेन, श्री गोविंद देवांगन, श्री मनीष कोठारी, श्री सरस निर्मलकर, श्री महेंद्र लोढ़ा, श्री कमलेश फेकर, सहायक संचालक शिक्षा श्री अमित घोष, एपीसी श्री विवेक शर्मा, श्री राजेश ओझा सहित विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें