Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर योजना से बदल रही ज़िंदगी: शिशिर का बिजली का बिल हुआ शून्य

रायपुर, 09 सितम्बर 2025/ ऊर्जा बचत और हरित पर्यावरण की दिशा में केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों की ज़िंदगी बदलने लगी है। इस योजना का एक प्रेरणादायक उदाहरण कोण्डागांव नगर के सरंगीपाल पारा निवासी शिशिर श्रीवास्तव हैं, जिन्होंने अपनी छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल लगाकर बिजली बिल से पूरी तरह मुक्ति पा ली है।

श्रीवास्तव बताते हैं कि उन्हें इस योजना की जानकारी स्थानीय बिजली विभाग से मिली। योजना के बारे में विस्तार से समझने के बाद उन्होंने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की और बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन स्वीकृत कराया। इसके साथ ही शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली 78 हजार की सब्सिडी का भी लाभ उन्हें प्राप्त हुआ।

3 किलोवाट की क्षमता वाले इस सोलर पैनल से श्रीवास्तव के घर की संपूर्ण बिजली आवश्यकता पूरी हो रही है। पहले उन्हें हर महीने औसतन 2 हजार 5 सौ से 3 हजार रुपये का बिजली बिल चुकाना पड़ता था, गर्मी के दिनों में बिजली बिल 4 हजार तक बढ़ जाता था, लेकिन अब उनका बिल शून्य हो गया है। यही नहीं, सोलर पैनल से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा रही है, जिसके एवज में उन्हें भविष्य में आर्थिक लाभ भी मिलेगा। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बिजली बिल की चिंता अब पूरी तरह समाप्त हो गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब हमारा घर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी योगदान दे रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत उपभोक्ताओं को घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना से घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिल रही है। इससे एक ओर परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हो रहा है, वहीं दूसरी ओर गैर-नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता घट रही है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार