Ro no D15139/23

अबुझमाड़ के विद्यालयों में पहुंचे शिक्षक, शिक्षा व्यवस्था हुई सुदृढ़

रायपुर, 9 सितम्बर 2025/ राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत नारायणपुर जिले में अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसके परिणामस्वरूप अब जिले के दुर्गम और अबुझमाड़ क्षेत्र के विद्यालयों में भी शिक्षकों की कमी दूर हो गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद नारायणपुर और ओरछा ब्लॉक के दूरस्थ विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित हो सकी है।

नारायणपुर जिले के 14 प्राथमिक और 15 पूर्व माध्यमिक शिक्षकविहीन विद्यालयों में अब शिक्षक पदस्थ कर दिए गए हैं। इनमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुरूमवाड़ा, प्राथमिक शाला जड्डा, धोबिनपारा, हिरंगई, ईकरभट्टी, तोयामेटा, गट्टाकाल, कस्तुरमेटा, मोहनार, गुमियाबेड़ा, ताड़ोबेड़ा, नेलांगुर, पुसालामा और पदमेटा जैसे दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालय शामिल हैं। साथ ही उच्च प्राथमिक एवं आश्रम शालाओं जैसे जबगुण्डा, थुलथुली, रोहताड़, गोमागाल, कोंगे, आदेर, तोयनार, रेकावाया, लंका, जाटलूर, काकावाड़ा, छोटेटोण्डाबेड़ा, दुटाखार, पुंगारपाल, गारपा, पुसवालपारा, हितवाड़ा, कोडोनार, डुंगा, टाहकावाड़ा, आलवाड़ा, घोट और मरकाबेड़ा में भी शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर ने बताया कि जिले में कुल 132 शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया है, जिनमें हायर सेकेंडरी स्तर पर 1 व्याख्याता, पूर्व माध्यमिक स्तर पर 49 शिक्षक, प्राथमिक शाला में 10 प्रधानपाठक और 72 सहायक शिक्षक शामिल हैं। इसके बाद जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है और नया शैक्षणिक सत्र पूर्ण शिक्षक स्टाफ के साथ प्रारंभ हो चुका है।

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों को भी राहत मिली है। पहले शिक्षकविहीन विद्यालयों के बच्चों को आसपास के स्कूलों से संलग्न शिक्षक भेजकर पढ़ाया जाता था, जिससे शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाता था। अब पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा और पालकों की चिंता भी समाप्त होगी।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है