Ro no D15139/23

13 से 16 सितंबर तक होगा “देखो दंतेवाड़ा” बाइक ट्रायल

*दंतेवाड़ा में 120 बाइकर्स का होगा जमावड़ा*

*पर्यटन स्थलों को देशभर में मिलेगी पहचान*

रायपुर, 09 सितंबर 2025/ पर्यटन को बढ़ावा देने और इसकी खूबसूरती को देश-प्रदेश में पहचान दिलाने के उद्देश्य से “देखो दंतेवाड़ा” बाइक ट्रायल कार्यक्रम का आयोजन 13 से 16 सितंबर तक दंतेवाड़ा में किया जाएगा। यह आयोजन कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा के नेतृत्व में संपन्न होगा। इस विशेष आयोजन में प्रदेशभर से आए 120 बाइकर्स दंतेवाड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और अपने अनुभवों को वीडियो, फोटो तथा रील्स के जरिए सोशल मीडिया पर साझा करेंगे, जिससे जिले की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। 13 सितंबर को सातधार, इंद्रावती पुल बारसूर, बारसूर तालाब की जिपलाइन और मुचनार रिवर साइट। इस दिन माड़िया नृत्य का आयोजन भी होगा। 14 सितंबर को बारसूर मंदिर, दंतेश्वरी माई मंदिर, माटी कला केंद्र कुम्हाररास, कुम्हाररास डैम, गामावड़ा महापाषाण स्थल और आकाश नगर की सैर होगी। 15 सितंबर को मलांगीर और पुलपाड़ जलप्रपात का दौरा होगा। 16 सितंबर को विश्वप्रसिद्ध चित्रकूट जलप्रपात का विशेष भ्रमण होगा।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि दंतेवाड़ा अपनी अनूठी संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। “देखो दंतेवाड़ा” कार्यक्रम का लक्ष्य इन विशेषताओं को पूरे देश में नई पहचान दिलाना है। जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने विश्वास जताया कि यह आयोजन दंतेवाड़ा की सकारात्मक छवि को और मजबूत बनाएगा तथा जिले को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाएगा।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है