Ro no D15139/23

गंगरेल जलाशय के सभी 14 गेटों की परीक्षण कार्यवाही सफल

*धमतरी, 9 सितम्बर 2025/– प्रदेश का सबसे बड़ा पंडित रविशंकर जलाशय (गंगरेल) धमतरी जिले में स्थित है। जलाशय की सुरक्षा और तकनीकी दृष्टि से आज सभी 14 गेटों की परीक्षण कार्यवाही की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, गेटों को पाँच मिनट के लिए खोला गया। परीक्षण उपरांत 12 गेट बंद कर दिए गए तथा शेष 2 गेटों से नियंत्रित रूप से पानी रुद्री बैराज की ओर छोड़ा जा रहा है।*

*अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया जलाशय की आपातकालीन स्थिति में तत्परता सुनिश्चित करने के लिए की जाती है। परीक्षण के दौरान गेट संचालन की समूची तकनीकी जाँच की गई और सभी उपकरणों को सही पाया गया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की कार्यवाही आवश्यक है, ताकि बांध की सुरक्षा, जल प्रबंधन और निचले क्षेत्रों में पानी के वितरण की व्यवस्था सुचारू बनी रहे।*
*गौरतलब है कि गंगरेल बांध न केवल सिंचाई और पेयजल की प्रमुख व्यवस्था से जुड़ा है, बल्कि बिजली उत्पादन और मत्स्य पालन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। विभागीय अधिकारियों ने कहा यह नियमित परीक्षण प्रक्रिया थी और जलाशय की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है।*

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है