Ro no D15139/23

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग हुई समीक्षा बैठक

विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ सफाई और बच्चों के सफाई के प्रति करें जागरूकरू मंत्री श्रीमती  राजवाड़े

जशपुरनगर 12 सितंबर 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों का वहीं डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जिला है, इसे आदर्श जिले के रूप में विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गर्भवती और शिशुवती माताओं तथा बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए। रेडी टू ईट और टीएचआर वितरण में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ माता और बालक ही मजबूत देश की नींव हैं।
उन्होंने प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि, हर बरसात के दिनों में  विषैले जीवों का खतरा बना रहता है इसलिए आंगनबाड़ी केंद्रों  की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों और उनके माता पिता  को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर बल दिया।  उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति इलाकों में जागरूकता प्रसार के साथ ही योजनाओं का क्रियान्वयन पर एक बेहतर नीति बना कर कार्य करने को कहा, ताकि महिला और बच्चे सुपोषित हो और कुपोषण की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारी संयुक्त रूप से प्रयास करें कि  आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को अनऔपचारिक शिक्षा का ज्ञान हो।
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्रीमती  राजवाड़े ने कहा कि बुजुर्गों और दिव्यांगों के प्रति सहानुभूति रखते हुए उन्हें शासन की सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही नशामुक्ति अभियान को व्यापक रूप से चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाइयाँ आती हैं। बेहतर रणनीति बनाकर इन क्षेत्रों के नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना जरूरी है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने इन इलाकों में बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जॉइंट डायरेक्टर श्रीमती अर्चना राणा सेठ,  ओएसडी श्रीमती रूही टेम्बुलकर और श्री ओ पी वर्मा सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी, सर्वपरियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर मौजूद रही।

  • Related Posts

    जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित

    जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जन मन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण कर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा

      जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार में पीएम जन मन योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?