Ro no D15139/23

नवगुरुकुल में युवाओं को मिल रहा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

जशपुरनगर 17 सितम्बर 2025/ जशपुर जिला प्रशासन द्वारा नवगुरुकुल फाउंडेशन के सहयोग से जिले के युवाओं को तकनीकी और बिजनेस शिक्षा प्रदान करने हेतु आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्र 2025दृ26 के लिए प्रवेश प्रारंभ किया गया है। यह विशेष कार्यक्रम पूरी तरह से निःशुल्क है तथा प्रशिक्षण के उपरांत शत-प्रतिशत रोजगार की गारंटी देता है।

यह आवासीय प्रशिक्षण 18 से 24 माह की अवधि का होगा, जिसमें विद्यार्थियों को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग तथा व्यावसायिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में अभ्यर्थियों को निःशुल्क छात्रावास, लैपटॉप, इंटरनेट सुविधा एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम पूर्णतः रोजगारोन्मुखी स्वरूप में संचालित किया जा रहा है।
अब तक इस प्रशिक्षण से 100 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें से 52 से अधिक विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में नियुक्ति प्राप्त हुई है, जिनमें जुवी, एस एंड पी ग्लोबल, माइक्रोनक्स्ट और पोटा केबिन जैसी कंपनियां शामिल हैं। औसतन अभ्यर्थियों को 15,000 से 20,000 रुपये मासिक वेतन प्राप्त हो रहा है।
प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों को कक्षा आठवीं स्तर की सामान्य गणितीय परीक्षा देनी होगी, जिसे कैंपस अथवा ऑनलाइन माध्यम से संपन्न किया जा सकता है। तत्पश्चात टीम सदस्य के साथ एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश हेतु न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा नहीं है। महिला और पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही पारिवारिक वार्षिक आय पाँच लाख रुपये से कम होना अनिवार्य है।
प्रवेश 17 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो चुके हैं और सीट भरने तक जारी रहेंगे। परीक्षा का समय सोमवार से शनिवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है तथा परीक्षा स्थल लाइवलीहुड कॉलेज, डोडकाचोरा, जशपुर रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 79995 46881 और 95281 94379 पर संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन हेतु इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पंजीयन पोर्टल admissions.navgurukul.org/partnerLanding/jashpur पर आवेदन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    सुव्यवस्थित शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम, कुनकुरी में बनेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर गिनाबहार में विकसित होगी 17.15 करोड़ की आधुनिक आवासीय परियोजना अटल विहार योजना के तहत निर्मित होंगे 97 आवास जशपुरनगर 07 जून 2026/…

    Read more

    जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का हुआ आयोजन

    ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा’ जशपुरनगर 07 जून 2026/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीणों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जानी समस्याएं

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जानी समस्याएं

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?