Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारंभ

कार्यक्रम में सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय एवं विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत वर्चुअली हुए शामिल
प्रधानमंत्री ने सभी महिलाओं से अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच कराने किया आग्रह
विधायक ने भी योजनान्तर्गत कराई अपनी स्वास्थ्य जांच
425 महिलाओं ने कराई अपनी स्वास्थ्य जांच, 04 महिलाओं को प्रदान किया गया आयुष्मान कार्ड

जशपुरनगर 17 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के धार से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, 8 वें राष्ट्रीय पोषण माह, एक बगिया मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर मां बीमार हो जाए, तो परिवार की सारी व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। इसलिए ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान माताओं-बहनों को समर्पित है। ऐसी बहुत सारी बीमारियाँ होती हैं, जो चुपचाप आती हैं, और पता न चलने के कारण धीरे-धीरे बहुत बड़ी बन जाती हैं। ऐसी बीमारियाँ, जिनका महिलाओं में सबसे ज्यादा खतरा है, ऐसी बीमारियों को शुरुआती दौर में ही, उसको पकड़ना बहुत जरूरी है। इसलिए इस अभियान के तहत बीपी, डायबिटीज, एनीमिया-टीबी, कैंसर जैसी भयंकर बीमारी की जांच स्वास्थ्य कैम्पों में निःशुल्क की जाएगी।
इन स्वास्थ्य कैंपों में इनकी जांच के साथ  सभी दवाइयां भी निःशुल्क प्राप्त होंगी एवं आगे के इलाज में आयुष्मान कार्ड द्वारा उपचार होगा। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बेटियों के सही पोषण के लिए आठवें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की गयी है। विकसित होते भारत में हमें माता मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना है, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई थी। अब तक साढ़े चार करोड़ गर्भवती माताओं को मातृ वंदना योजना के द्वारा 19 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक लाभ मिल चुका है।
उन्होंने कहा कि आदिवासी इलाकों में सिकल सेल, एनीमिया बहुत बड़ा संकट होता है। उन्होंने सभी माताओं, बहनों, बेटियों से  आग्रह किया कि सिकल सेल, एनीमिया के साथ सभी अन्य जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि ये समय त्योहारों का समय है, और इस समय आपको स्वदेशी का मंत्र भी लगातार दोहराना और जीवन में उतारना है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जो भी खरीदें, वो देश में ही बना हो, उसमें मिट्टी की महक हो। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए खिलौने, दिवाली की मूर्तियां, घर को सजाने के लिए समान, मोबाइल, टीवी, फ्रिज जैसी कोई भी वस्तु हो वह स्वदेशी हो जिससे देश का पैसा देश के विकास के काम आये। हर दुकान पर स्वदेशी का बोर्ड होना चाहिए।
इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम के द्वारा जशपुरनगर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, कृष्ण कुमार राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्राइन एवं माताएं भी शामिल हुईं।
इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने कहा कि माता के बिना पूरा परिवार बिखर जाता है ऐसे में स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान को हमें स्वच्छ भारत मिशन की तरह सफल बनाना है। महिलाओं को सशक्त किए बिना विकसित भारत का स्वप्न साकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में हमें गर्भवती माताओं, किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा।
विधायक जशपुर रायमुनी भगत ने कहा कि माता पूरे परिवार की धुरी होती है, प्रधानमंत्री श्री मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य की नींव स्वस्थ नारी और स्वस्थ परिवार से ही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र जैसे सेना, चिकित्सा, विज्ञान आदि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, ऐसे में उन्हें अपनी स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए स्वस्थ नारी अभियान के माध्यम से महिलाओं को स्वस्थ रखते हुए सशक्त समाज बनाने के लिए शासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं को अभियान अंतर्गत लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों में जाकर अपने निशुल्क जांच कराने हेतु अपील की।
इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा 04 हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत कार्ड का वितरण किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, सिकलसेल स्क्रीनिंग एवं अंग दान, टीबी जांच, मानसिक स्वास्थ्य जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, गैर संचारी रोग जांच, नेत्र जांच, वयोवृद्ध जाँच, किशोरी जांच, एनीमिया जांच आदि जांच के लिए शिविर लगाया गया। जहां 425 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक ने भी अभियान में भाग लेते हुए अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस अवसर पर पोषण के प्रति जागरूक करने हेतु पोषण की टोकरी का भी प्रदर्शन किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश के मात्र 3 दिन भीतर बच्चों को मिली क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस भैंसामुड़ा गांव के खिलाड़ियों को मिला नया संबल, उभरेंगी क्रिकेट प्रतिभाएं

      जशपुरनगर 06 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन तिहार के दौरान 03 मई को दिए गए निर्देशों पर त्वरित अमल करते हुए प्रशासन ने आज ग्राम भैंसामुड़ा गांव के…

    Read more

    उच्चतम न्यायालय में समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026” का होगा आयोजन आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से होगा मामलों का निराकरण 21 अप्रैल से जारी है समाधान अभियान

     जशपुरनगर 06 मई 2026/ न्याय को सरल, सुलभ एवं जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…