Ro no D15139/23

शासन जनसामान्य एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : कलेक्टर

– जिले में श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, श्रम विभाग और आईबी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन
– शासन द्वारा श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए संचालित की जा रही बेहतरीन योजनाएं
राजनांदगांव 19 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर जिले में श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, श्रम विभाग और आईबी गु्रप के संयुक्त तत्वावधान में आईबी ग्रुप के कार्पोरेट ऑफिस इंदामारा में श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर में जिले के औद्योगिक क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 800 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने श्रमिकों का रूटीन हेल्थ चेकअप, रक्तचाप और शुगर जांच और एएसजी हॉस्पिटल रायपुर द्वारा आंखों की जांच करके श्रमिकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां वितरित कर सुविधा भी प्रदान की।
अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत जंयती के अवसर पर जिला प्रशासन और एबीस ग्रुप द्वारा बहुत अच्छी पहल करते हुए श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच के साथ दवाईयां भी वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एबीस गु्रप द्वारा रोजगार का साधन उपलब्ध कराया गया है। एबीस ग्रुप ने रोजगार के साथ सोशल वेलफेयर से लेकर मजदूरों के सुख-सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर कार्य किया है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव और सेवा पखवाड़ा के तहत आज श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि शासन जनसामान्य एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए बेहतरीन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने श्रमिक स्वास्थ्य शिविर में सभी श्रमिकों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने कहा। इसके साथ ही नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रायपुर के नामांकित अस्पतालों के डॉक्टर के माध्यम से श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने श्रमिकों को कार्य करते समय आवश्यक सेफ्टी केयर का पालन करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच के बाद फालोअप करना बहुत जरूरी है। किसी मजदूर के स्वास्थ्य जांच के बाद स्वास्थ्य समस्या की पहचान होने पर उसके पूर्ण स्वस्थ होने तक फालोअप करने कहा। कलेक्टर ने श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच की मेडिकल रिपोर्ट को ऑनलाईन रखने कहा, ताकि भविष्य में किसी श्रमिक को आवश्यकता पडऩे पर पुरानी जांच के अनुसार उन्हें त्वरित उपचार मिल सके।
एमडी आईबी ग्रुप श्री बहादुर अली ने कहा कि 40 वर्ष पहले से लोगों के स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन प्रोड्क्ट बनाना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि राज्य शासन और जिला प्रशासन स्वास्थ्य के प्रति चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में जांच के साथ उसका पालन करना बहुत जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई और हाईजिन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसका पालन करने से आयु लंबी होगी। कार्यक्रम में उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री डीपी मर्सकोले, श्रम पदाधिकारी श्री संजय सिंह और ईएसआई औषधालय राजनांदगांव से प्रभारी डॉ. पीके ठाकुर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के रूप में जिले के 102738 किसानों को 20 करोड़ 74 लाख रूपए का हुआ भुगतान

    राजनांदगांव 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त की राशि को…

    Read more

    पीएमश्री स्कूलों में बच्चों को मिल रही अध्ययन-अध्यापन की बेहतर सुविधाएं

    राजनांदगांव 13 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) पीएमश्री योजना अंतर्गत संचालित पीएमश्री सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव, पीएमश्री प्राथमिक शाला कोपेडीह, पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता