Ro no D15139/23

रजत जयंती समारोह एवं सेवा पखवाड़ा महोत्सव के अंतर्गत विशेष आयोजन

21 सितम्बर को प्रातः 7 बजे गांधी चौक से होगी मैराथन की शुरुआत

विजेताओं को दिए जाएंगे नगद पुरस्कार

धमतरी । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह एवं सेवा पखवाड़ा महोत्सव के तहत जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग द्वारा कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में नमो मैराथन का आयोजन किया गया है । नशा मुक्ति का संदेश और लोगों को जागरूक करने के लिए है । यह मैराथन कल 21 सितम्बर 2025 को प्रातः 7 बजे ऐतिहासिक गांधी चौकधमतरी से प्रारंभ होगी और घड़ी चौक पर समाप्त होगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को जागरूक कर स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है। नशा समाज एवं परिवार के लिए अभिशाप है, जिसे दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु मैराथन का आयोजन किया गया है।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी रखे गए हैं। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3,000 रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 2,000 रुपए तथा तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 1,000 रुपए नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

उप संचालक समाज कल्याण डॉ. मनीषा पांडे ने पर जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं और छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में भाग लेकर न केवल प्रतियोगिता को सफल बनाएं बल्कि नशा मुक्ति के संकल्प को भी साकार करें।

उप संचालक समाज कल्याण, डॉ. मनीषा ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने परिजनों एवं मित्रों के साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नशामुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

नशा मुक्ति मैराथन के माध्यम से जिले में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत