Ro no D15139/23

जिला जेल धमतरी में जिला न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का आकस्मिक निरीक्षण

धमतरी, 20 सितम्बर 2025। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामकुमार तिवारी, कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा आज जिला जेल धमतरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर के सभी प्रभागों एवं बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से सीधे संवाद स्थापित किया।

उन्होंने परिरूद्ध बंदियों से अधिवक्ता नियुक्ति की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं स्वच्छता की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि जेल परिसर में किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव या असमानता न हो। अधिकारियों ने बंदियों से व्यक्तिगत स्तर पर चर्चा कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना।

निरीक्षण उपरांत बोर्ड ऑफ विजिटर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेल विजिट बुक का अवलोकन करते हुए अधिकारियों ने जिला जेल में उपलब्ध स्वच्छता व्यवस्था, अनुशासन तथा प्रशासनिक प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने जेल प्रशासन को बंदियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जेल अधीक्षक श्री एन. के. डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने, बंदियों को स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराने और सुधारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास का भी केंद्र होना चाहिए।

  • Related Posts

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा सुविधा

    सम्मानजनक, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने परिवहन विभाग के निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है