Ro no D15139/23

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा डिजिटल बाजार से जोड़ने का अवसर : अम्बिकापुर में आरएएमपी योजना कार्यशाला का आयोजन

अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज होटल सिग्नेचर इन अम्बिकापुर में एमएसएमई को ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ने संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उद्योग संचालनालय एवं सीएसआईडीसी रायपुर की पहल पर भारत सरकार की आरएएमपी योजना के अंतर्गत आयोजित की गई।

कार्यशाला का शुभारंभ जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सरगुजा के महाप्रबंधक श्री अंकुर गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मंचों से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है।

ई-मार्केटप्लेस पर ऑनबोर्डिंग की जानकारी
फ्लिपकार्ट से श्री वरुण गोपाल कृष्णन ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर फ्लिपकार्ट ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया और समर्थ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के छोटे उद्यमी आसानी से इस मंच से जुड़कर अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री कर सकते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग सत्र में श्री मीमो प्रसाद, निदेशक, इंटेलीग्रेटर टेक्नोलॉजीज प्रा. लि., रायपुर ने इंडियामार्ट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विक्रेता पंजीकरण, सोशल मीडिया और मोबाइल एप्स के जरिए कम लागत में उत्पादों की ब्रांडिंग एवं बिक्री बढ़ाने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण तस्वीरें, आकर्षक विवरण और ग्राहकों से सतत संवाद स्थानीय उत्पादों को वैश्विक ब्रांड बना सकते हैं।

सीएसआईडीसी रायपुर के राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई (SPIU) से डॉ. योगेश शर्मा ने आरएएमपी योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों -उद्यमिता जागरूकता, निर्यात प्रशिक्षण, डिजिटल विपणन और वित्तीय पहुंच के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यशाला में कुल 70 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह की सदस्य, पारंपरिक कारीगर और स्थानीय एमएसएमई प्रतिनिधि सम्मिलित रहे। सभी सत्रों के बाद उद्यमियों ने विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए और कार्यशाला का समापन हुआ।

  • Related Posts

    शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त से 24 सितम्बर तक

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ शिशु संरक्षण माह का आयोजन जिले में 18 अगस्त से 24 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ आज मातृत्व एवं शिशु…

    Read more

    दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में 15 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण संपन्न

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ एचपीवी संक्रमण एवं इससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए आज दशमेश पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में एचपीवी टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल