Ro no D15139/23

खरखरा व्यपवर्तन के जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 19.10 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर, 22 सितम्बर 2025 /

राज्य शासन ने राजनांदगांव जिले के विकासखंड-राजनांदगांव की खरखरा व्यपवर्तन परियोजना के शीर्ष कार्य के जीर्णाेद्धार एवं एक्वाडक्ट के नवनिर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर कुल 19 करोड़ 10 लाख 57 हजार रुपये की राशि स्वीकृत दी गई है। शासन द्वारा स्वीकृत कार्यों के पूर्ण होने के बाद योजना की रूपांकित सिंचाई 2217 हेक्टेयर क्षेत्र के विरुद्ध वर्तमान में हो रही 200 हेक्टेयर की कमी पूरी हो जाएगी और किसानों को निर्धारित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस परियोजना के लिए व्यय बजट शीर्ष लघु सिंचाई निर्माण कार्य के अंतर्गत किया जाएगा। वित्त विभाग ने भी इस प्रस्ताव को अपनी सहमति प्रदान की है। शासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य स्वीकृत राशि एवं समय-सीमा में ही पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्य की ड्रॉइंग एवं डिज़ाइन सक्षम अधिकारी से अनुमोदित कराई जाए तथा निविदा प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो। कार्य में प्रयुक्त सामग्री और संपूर्ण निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर समय-सीमा में अनावश्यक वृद्धि नहीं की जाएगी। खरखरा व्यपवर्तन के जीर्णाेद्धार और एक्वाडक्ट के निर्माण से न केवल क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी बल्कि किसानों की उत्पादन क्षमता भी मजबूत होगी।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?