Ro no D15139/23

कलेक्टर ने आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठान एवं मिठाई दुकानों के जांच करने के दिए निर्देश

– खाद्य प्रतिष्ठान एवं मिठाई दुकानों का लगातार औचक निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की जांच की जा रही
– मिठाई दुकानों के 60 खाद्य नमूनों की मौके पर चलित प्रयोगशाला के माध्यम से जांच की गयी
राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में कमी एवं मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के प्रमुख स्थानों सहित चौक-चौराहों पर संचालित खाद्य प्रतिष्ठान एवं मिठाई दुकानों में लगातार जांच करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मिठाई विक्रेता एवं निर्माताओं को मिठाईयों एवं अन्य खाद्य सामग्री पर निर्माण व उपयोग तिथि प्रदर्शित करना चाहिए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नागरिकों को स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने चलित प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य प्रतिष्ठान एवं मिठाई दुकानों का लगातार औचक निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठान एवं मिठाई दुकान संचालकों को जागरूक करने के साथ ही आवश्यक सुधार हेतु निर्देश भी दिए जा रहे है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विगत दिनों चलित प्रयोगशाला के माध्यम से राजनांदगांव शहर में संचालित ठेला, टपरी, मिठाई दुकानों के 60 खाद्य नमूनों की मौके पर चलित प्रयोगशाला के माध्यम से जांच की गयी। जांच में 54 मानक एवं 6 अमानक पाए गए। दुकान संचालक को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। राजनांदगांव शहर के हलवाई लाइन में दबिश देकर मेसर्स रामप्रसाद स्वीट, मोतीलाल हरिमोहन एवं अरिहंत सुपर बाजार से खोवा, मिल्ककेक, मैदा, बेसन सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने विधिक जांच हेतु जप्त किये गए। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही जाएगी। विभाग द्वारा त्यौहारी सीजन में जिलें में बाहर से आयात होने वाले खोवा, पनीर, कुंदा अन्य खाद्य सामग्री की निगरानी की जा रही है, ताकि नागरिकों तक सही खाद्य सामग्री पहुंच सकें। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान लगातार जारी है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ग्राम बरगा के सूर्यसभा में हुए शामिल

    – प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ग्रामीणों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी*   *- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में लाभान्वित हितग्राहियों ने की अपनी प्रतिक्रिया*  …

    Read more

    कलेक्टर जनदर्शन में नंदा झरिया की समस्या का हुआ समाधान

    – लंबे समय से लंबित राजस्व प्रकरण का हुआ निराकरण* राजनांदगांव 17 जून 2026। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए लगातार…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग