Ro no D15139/23

सिम्स बिलासपुर में दोनों पैरों में पोलियो और रीढ़ में विकृति से पीड़ित महिला की सफल सर्जरी

कई निजी अस्पतालों ने किया इनकार, सिम्स की टीम ने स्वीकार की चुनौती और दी नई जिंदगी

रायपुर, 29 अक्टूबर 2025/

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS), बिलासपुर के डॉक्टरों ने एक अत्यंत जटिल और जोखिमपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। मरीज दोनों पैरों में पोलियो एवं रीढ़ की हड्डी में गंभीर विकृति से पीड़ित थीं, जिसके कारण उनका चलना-फिरना अत्यंत कठिन हो गया था। पिछले कई महीनों से वे पेट में तेज दर्द और असहनीय तकलीफ झेल रही थीं।

महिला ने शहर के कई निजी अस्पतालों में इलाज कराया, परंतु जटिल शारीरिक स्थिति और अत्यधिक जोखिम को देखते हुए किसी ने भी सर्जरी का दायित्व नहीं लिया। अंततः सिम्स के चिकित्सकों ने यह चुनौती स्वीकार की और सफल ऑपरेशन किया|

जांच के दौरान मरीज के गर्भाशय में लगभग 16 सप्ताह के गर्भ के आकार की बड़ी गांठ (ट्यूमर) पाई गई, जिसे सर्जरी के दौरान सुरक्षित रूप से निकाला गया।
यह ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क में किया गया है

सर्जरी का नेतृत्व डॉ. संगीता रमन जोगी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने किया। उनकी टीम में डॉ. दीपिका सिंह, डॉ. रचना जैन (एसोसिएट प्रोफेसर) और डॉ. दीक्षा चंद्राकर (पीजी रेज़िडेंट) शामिल रहीं।

एनेस्थीसिया टीम का मार्गदर्शन डॉ. मधुमिता मूर्ति, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एनेस्थीसिया विभाग ने किया। टीम में डॉ. भावना रॉयजादा, डॉ. श्वेता कुजूर एवं डॉ. मिल्टन देबर्मन डॉ सुरभि बंजारे शामिल थे, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी एनेस्थीसिया को अत्यंत कुशलता से प्रबंधित किया।

सर्जरी के उपरांत मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही हैं।

इस अवसर पर सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि —
“यह सर्जरी सिम्स संस्थान की चिकित्सा क्षमताओं, विशेषज्ञता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है। हमारे चिकित्सक हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में मरीजों को सर्वोत्तम इलाज प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।”

  • Related Posts

    सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के 09 विद्यार्थी चयनित

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में आदिवासी विकास…

    Read more

    कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक बार-बार नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश नलकूप खनन और एकल ग्राम योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई समूह जल प्रदाय योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’