Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से

*धान उपार्जन व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न*

धमतरी, 29 अक्टूबर 2025/ आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन किया जाएगा। धान उपार्जन कार्य को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट परिसर के समक्ष समिति प्रबंधक, प्राधिकृत अधिकारी, सुपरवाइजर एवं शाखा प्रबंधकों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी ने कहा कि कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक के दौरान धान खरीदी के संबंध में दिए गए निर्देशानुसार पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाएं। उपार्जन केन्द्रों में तोल कांटा, बारदाना, कंप्यूटर, बिजली एवं इंटरनेट सुविधा सहित समुचित व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने समय पर धान परिवहन, भुगतान एवं गुणवत्ता परीक्षण की पारदर्शिता पर विशेष बल दिया।
जिला खाद्य अधिकारी श्री बसंत कोर्राम ने धान खरीदी प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी बिंदुओं की जानकारी दी। कार्यशाला में सहकारी बैंक, समिति एवं विपणन संघ के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रबंधकों से कहा गया कि वे किसानों के पंजीयन, तौल और भंडारण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कार्यशाला का उद्देश्य आगामी उपार्जन सत्र को सफल, पारदर्शी और सुचारु बनाना रहा।

  • Related Posts

    राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

    धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा…

    Read more

    पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम पर कार्यशाला आयोजित

      धमतरी, 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत