Ro no D15139/23

कोंडागांव जिले में हेलमेट बैंक की नई शुरूआत

*जिनके पास हेलमेट नहीं उन्हें सफर के लिए मिलेगी सुविधा*

रायपुर, 29 अक्टूबर 2025/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक सुश्री लता उसेंडी और कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के साझा प्रयासों से कोंडागांव जिले में जिला प्रशासन द्वारा ‘जिंदगी का सफर सुरक्षित रखें, हेलमेट जरूर पहने’ की थीम पर ‘हेलमेट बैंक’ पहल की शुरूआत की गई है। इस पहल के तहत आज ग्राम पंचायत मसौरा में हेलमेट बैंक का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया है। कलेक्टर ने शुभारंभ कार्यक्रम में नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट पहनना अपनी दिनचर्या की आदतों में शामिल करें। उन्होंने कहा कि घर का कोई भी सदस्य जब दोपहिया वाहन से बाहर निकले, तो परिजन उन्हें हेलमेट अवश्य पहनने की सलाह दें और बिना हेलमेट के घर से बाहर न जाने दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के प्रति छोटी सी सतर्कता बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती है, इसलिए हर नागरिक को यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं और दूसरों की सुरक्षा ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

इस पहल के तहत प्रथम चरण में नेशनल हाईवे 30 में स्थित ऐसे पांच ग्राम पंचायत चयन किया गया है, जहाँ विगत कुछ सालों में सब से अधिक सड़क दुर्घटना हुआ है। इस अभियान के तहत उक्त चयनित ग्राम पंचायत में ही हेलमेट रखा जायेगा। अगर किसी व्यक्ति के पास हेलमेट नहीं है तो ग्राम पंचायत से हेलमेट लेकर वो यात्रा कर सकेंगे। उसके बाद उसे वापस ग्राम पंचायत में जमा करेगा ताकी बाकी लोग भी इसका प्रयोग कर सकें। ये एक प्रयास है ताकि ग्रामीणजनों में जागरूकता आए एवं हेलमेट के उपयोग लिए प्रेरित हों। हेलमेट बैंक की स्थापना नेशनल हाईवे 30 में स्थित सभी ग्राम पंचायतों में किया जाना हैं। प्रथम चरण में जनपद पंचायत केशकाल, ग्राम पंचायत पंचायत मस्सुकोकोड़ा, जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत मांझी आठगांव, लंजोड़ा, जनपद पंचायत कोंडागांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बनियागांव में शुभारंभ किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग का भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण बड़ी भूमिका रही।

  • Related Posts

    *- धान के बदले प्याज एवं धनिया की फसल की ओर कृषकों का बढ़ा रूझान* राजनांदगांव 27 फरवरी 2026। जिले में मिशन जल रक्षा का असर अब दिखाई दे रहा…

    Read more

    जिले के 30 आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र हुआ प्राप्त

    *- प्रदेश में राजनांदगांव जिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में प्रथम स्थान पर* राजनांदगांव 27 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के निरीक्षण के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य…

    Read more

    NATIONAL

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    चुनाव आयोग ने जारी की बंगाल के वोटरलिस्ट की हार्ड कॉपी, वोटर अभी ऑनलाइन सर्च नहीं कर पाएंगे अपना नाम

    चुनाव आयोग ने जारी की बंगाल के वोटरलिस्ट की हार्ड कॉपी, वोटर अभी ऑनलाइन सर्च नहीं कर पाएंगे अपना नाम

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-पाक सीमा के पास लड़ाकू हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-पाक सीमा के पास लड़ाकू हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

    झारखंड निकाय चुनाव: चतरा नगर परिषद में वार्ड 1 से 7 तक के नतीजे घोषित, जानें कहां से किसने मारी बाजी

    झारखंड निकाय चुनाव: चतरा नगर परिषद में वार्ड 1 से 7 तक के नतीजे घोषित, जानें कहां से किसने मारी बाजी