Ro no D15139/23

परिक्षेत्रीय साहू संघ रामपुर (ठाठापुर) का शपथ ग्रहण समारोह धरमगढ़ में सम्पन्न हुआ

समाज की एकता को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डाँ. नीरेन्द्र साहू के निर्देशानुसार तहसील व जिला साहू संघ के तत्वाधान में संगठन की मजबूती , गतिशीलता एवं निरंतरता हेतु परिक्षेत्रीय इकाई का पुनर्गठन / निर्वाचन की प्रक्रिया तहसील साहू संघ स. / लोहारा के मार्गदर्शन में विभिन्न चरणों मे संपादित हुआ। जिसमे परिक्षेत्रीय साहू संघ रामपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ धरमगढ़ में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय तैलिक महासभा के सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू ने कबीरधाम जिले के ग्रामीण इकाई से लेकर तहसील इकाई तक अध्यक्ष का निर्विरोध चयन होने पर सामाजिक बंधुओ को इस सामाजिक एकता के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। विशिष्ट अतिथि के क्रम में जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष रामकृष्ण साहू ने समाज को संगठित रहने हेतु प्रेरित किया । छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रांतीय युवा साहू संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष चोवा राम साहू ने समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दिया। जिला संरक्षक भोला राम साहू ने आपसी विवाद को सामाजिक समरसता के साथ समझौता पूर्वक निपटारा करने हेतु प्रेरित किया। क्षेत्र क्रमांक 13 से जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी राजेन्द्र साहू ने विधायक निधि से प्रदत्त रंगमंच का शिलान्यास किया एवं हमेशा समाज को एकत्रित रहने हेतु अपील किया।तहसील साहू संघ के संरक्षक कृष्णा साहू ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष विजय साहू ने देव दीपावली पर प्रकाश डालते हुए निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित करने के लिए सामाजिक बंधुओं को धन्यवाद दिया एवं संगठन को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने हेतु सहयोग की कामना की। परिक्षेत्रीय सचिव मन्नू लाल साहू ने पूर्व अध्यक्ष बलदाऊ साहू व उनके टीम को कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी।नवनिर्वाचित परिक्षेत्रीय अध्यक्ष रोहित साहू एवं उनके टीम द्वारा आये हुए समस्त अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।पूर्व परिक्षेत्रीय महामंत्री शिवचरण साहू ने मंच संचालन किया।कार्यक्रम के आयोजन में सरपंच रूखमणी दिनेश साहू का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि मानसिंग साहू ,नगर तहसील अध्यक्ष राधेलाल साहू , राहुल साहू , जगन्नाथ साहू, गोपाल साहू , पिताम्बर साहू ,शेखू साहू , परस साहू , रमला राम ,तुलेश साहू , दिलीप साहू , संतोष साहू, बेदराम साहू, पोखन साहू , रामदुलारी साहू , दया राम साहू ,पल्टु राम , मन्थीर साहू , रामरूप साहू , तरुण साहू , प्रभु राम साहू , मनी राम साहू , नर्मदा साहू ,दीना राम साहू ,धनसाय साहू ,छन्नू साहू ,माधव साहू ,चुरावन साहू ,खेदूराम साहू , जगदीश साहू ,कुमार साहू ,कमलेश साहू , शान्तनु साहू ,रेवा राम साहू ,गिरवर साहू , रामकुमार साहू , हरिश्चंद्र साहू ,शत्रुहन साहू , दिनेश साहू , उमा साहू एवं भारी संख्या में परिक्षेत्रीय व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल