Ro no D15139/23

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान जारी, बीएलओ को बीएलओ ऐप के माध्यम से प्रपत्र जमा करने के निर्देश

अम्बिकापुर 12 नवम्बर 2025/  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision– SIR) कार्य प्रगति पर है। मतदाता सूची के अद्यतन, सत्यापन एवं त्रुटिरहित संधारण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है।

इस क्रम में निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन संबंधी प्रपत्रों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी बीएलओं को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा मृत, स्थानांतरित या दोहराव प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाए।
निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि सभी बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर सर्वेक्षण कर प्राप्त गणना प्रपत्रों को बीएलओ ऐप के माध्यम से अपलोड करें। अधिकारियों ने बताया कि बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टियां करने से कार्य अधिक पारदर्शी, तेज़ और त्रुटिहीन होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में सभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में गणना प्रपत्र वितरण एवं सत्यापन कार्य पूर्ण करने को निर्देशित किया है।
वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन तैयार करना है इसमें बीएलओ का सहयोग कर अपना नाम को मतदाता सूची में सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान