Ro no D15139/23

गौरव दिवस 15 नवंबर के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि का नाम नामांकित

रायपुर, 13 नवंबर 2025/धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में 15 नवम्बर को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाना है। गौरव दिवस का कार्यक्रम स्तरीय सभी जिलों में आयेाजित किया जाना है, जिसके लिए मुख्य अतिथि का नाम नामांकित किया है। प्रस्तावित मुख्य अतिथियों में बस्तर जिला के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण देव का नाम प्रस्तावित किया गया है।

इसी प्रकार गौरव दिवस 15 नवंबर के लिए प्रस्तावित मुख्य अतिथि में रायपुर जिला के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन लाल साहू, बिलासपुर जिला के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, दुर्ग जिला के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव जिला के लिए अध्यक्ष, छ.ग. विधानसभा डॉ. रमन सिंह, बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के लिए आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम के नाम श्शमिल हैं। बेमेतरा जिला के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के लिए स्वस्थ्यमंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कोरबा वाणिज्य उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के लिए सांसद श्री विजय बघेल, कबीरधाम जिला के लिए सांसद श्री संतोष पाण्डेय, बालोद जिला के लिए सांसद श्री भोजराज नाग, गरियाबंद जिला के लिए सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, जशपुर जिला के लिए सांसद श्री राधेश्याम राठिया का नाम गौरव दिवस 15 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है।

सक्ति जिला के लिए सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बीजापुर के लिए सांसद श्री महेश कश्यप, सारंगढ-बिलाईगढ जिला के लिए राज्य सभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, मोहला-मानपुर-चौकी के लिए विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, धमतरी जिला के लिए विधायक श्री अजय चन्द्राकर, कोण्डागांव जिला के लिए विधायक सुश्री लता उसेंडी, मुंगेली जिला के लिए विधायक श्री पुन्नलाल मोहले, नारायणपुर जिला के लिए विधायक श्री विक्रम उसेंडी, सुकमा जिला के लिए विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, दन्तेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी और गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में गौरव दिवस 15 नवंबर के लिए विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची को जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल के जरिए एक ही दिन में हुआ निराकरण ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ ही घंटों में जुड़ा राशन कार्ड में आवेदक की पुत्री का नाम

      रायपुर. 16 जुलाई 2026. छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सुलभ सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम…

    Read more

    हरा सोना बना ग्रामीण परिवारों की आर्थिक ताकत महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से आत्मनिर्भरता को मिल रहा बढ़ावा तेंदूपत्ता संग्रहण से मोहला-मानपुर जिले के 37 हजार 131 संग्राहक परिवारों को मिला 30 करोड़ 65 लाख 79 हजार रुपए से अधिक का भुगतान

      रायपुर, 16 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और वनांचल इलाकों में तेंदूपत्ता और बांस को ‘हरा सोना’ माना जाता है। राज्य सरकारों द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण की दर बढ़ाकर 5,500…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण