Ro no D15139/23

केंद्रीय कृषि मंत्री के प्रस्तावित धमतरी कार्यक्रम की तैयारियों का वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

धमतरी, 15 नवम्बर 2025/ केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 19 नवम्बर को प्रस्तावित धमतरी कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने आज देर शाम राज्य के वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं राजस्व तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा धमतरी पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच निर्माण, स्टॉलों की व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, आगमन मार्ग तथा आमंत्रित अतिथियों हेतु बैठने की व्यवस्था की तैयारियों को बारीकी से परखा।

इसके बाद मंत्रीद्वय हेलीपेड आदि की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अब तक की प्रगति एवं समस्त व्यवस्थाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान दोनों मंत्रियों ने कार्यक्रम को सुचारु, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मंच, प्रवेश मार्ग, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग संचालित व्यवस्था तथा स्टॉलों की सुव्यवस्थित स्थापना पर विशेष ध्यान देने के सुझाव दिए। साथ ही यह भी कहा कि सभी व्यवस्थाओं में समयबद्धता, स्वच्छता तथा आगंतुकों की सुविधा सर्वोपरि रखी जाए।
इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमति रंजना साहू, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधि, जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे ।

  • Related Posts

    स्वच्छ धमतरी के लिए कलेक्टर की अभिनव पहल

    सामाजिक संगठनों की भागीदारी से वार्ड स्तर पर बढ़ेगी जागरूकता, वॉलेंटियर्स निभाएंगे अहम भूमिका   धमतरी, 5 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और…

    Read more

    सुशासन तिहार: तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, शिविरों में पुख्ता व्यवस्थाओं के निर्देश

    धमतरी, 05 मई 2026 ) IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार के सफल एवं प्रभावी आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा…

    Read more

    NATIONAL

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप