Ro no D15139/23

लुण्ड्रा विधानसभा को 46.56 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कुन्नी में पुल, सड़क, बाजार शेड व स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन का भूमि पूजन

अम्बिकापुर 16 नवम्बर 2025/ 
 पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने  जनपद पंचायत लखनपुर के कुन्नी मंडल में आज रविवार को लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में कुल 46 करोड़ 56 लाख 69 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास एवं आधारभूत संरचना संबंधी परियोजनाओं का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज एवं जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिन प्रमुख परियोजनाओं का भूमि पूजन किया गया, उनमें पोड़ीदृजगन्नाथपुर मार्ग पर रेहण्ड नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग लागत कृ 1042.70 लाख रुपये, लिपिंगीदृमुड़ापार से रेहण्ड नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग लागत 868.86 लाख रुपये,अमगसीदृकुन्नी मार्ग निर्माण लागत 2663.78 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कुन्नी में दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया, इनमें नया बाजार शेड निर्माण 56.65 लाख रुपये,महतारी सदन निर्माण 24.70 लाख रुपये है,इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को लंबे समय से हो रही आवाजाही की समस्या से राहत मिलेगी।

साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी को अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में उन्नत किया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा 56 नये पदों के सृजन की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। कार्यक्रम के दौरान उन्नत सीएचसी का फीता काटकर शुभारंभ भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े,जनपद सदस्य गनेश्वरी राठिया, सुदर्शन, तारावती उड़के, सरपंच अनुप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान