Ro no D15139/23

दो भाइयों ने किया 47.60 क्विंटल धान का विक्रय

*मोबाइल ऐप ‘तुंहर टोकन’ से प्राप्त किया ऑनलाइन टोकन, धान खरीदी केंद्र में प्रक्रिया हुई सुगम*

रायपुर 20 नवम्बर 2025/ कोरिया जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के बीच किसानों में डिजिटल सुविधा का उपयोग बढ़ता जा रहा है। आज ग्राम छिंदडाड़ के कैलाशचंद साहू (40 वर्ष) एवं उनके भाई सुभाषचंद साहू (37 वर्ष) अपने पिता हंस राज साहू के नाम से धान विक्रय करने छिंदडाड़ धान खरीदी केंद्र पहुँचे। दोनों भाइयों ने कुल 47.60 क्विंटल धान केंद्र में विक्रय हेतु लाया। खरीदी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उन्होंने शासन की डिजिटल सुविधा ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप का उपयोग कर ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया, जिसके चलते खरीदी केंद्र में उनकी प्रक्रिया तेज और सुचारू रूप से संपन्न हुई।

इसी प्रकार ग्राम तेंदुआ निवासी 36 वर्षीय किसान श्री रामकिशुन (पितादृहरिश्चंद) ने साख सहकारी समिति, पटना में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया था। श्री रामकिशुन ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.17 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 60.40 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 143087 रुपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खाद-बीज की खरीदी एवं दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….