Ro no D15139/23

भारत सरकार के संयुक्त सचिव पी. अंबलगन ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत रामतिल फसल का किया निरीक्षण

किसानों को योजना के उद्देश्य, लाभ और डिजिटल नवाचार से खेती में बदलाव के बारे में दी जानकारी

   कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग भारत सरकार के संयुक्त सचिव एवं प्रधानमंत्री धन – धान्य कृषि योजना के सेंट्रल नोडल अधिकारी   पी. अंबलगन आज जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने ग्राम घाघरा में प्रधानमंत्री धन- धान्य कृषि योजना के अंतर्गत रामतिल बीज उत्पादन क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, उप संचालक कृषि एवं सहायक संचालक उद्यानिकी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कृषक  सतीश एक्का के खेत में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत तैयार रामतिल फसल की प्रगति व तकनीकी नवाचार का साझा मूल्यांकन किया।
रामतिल के उन्नत किस्म के बारे में दी जानकारी –
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी   पी. अंबलगन ने किसानों को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय दोगुनी करने के साथ-साथ उन्हें वैज्ञानिक कृषि तकनीक, गुणवत्ता युक्त बीज, एग्रीस्टेक के माध्यम से डिजिटल सहयोग और सस्ती वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कृषकों को बताया कि इस योजना के अंतर्गत देसी रामतिल ब्रीडर सीड उत्कल-150 के  उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने के साथ उपज भी पारंपरिक बीजों की तुलना में 30-35 ः अधिक मिलती है। संयुक्त सचिव श्री अंबलगन ने बताया कि प्रधानमंत्री धन- धान्य कृषि योजना किसानों को डिजिटल खेती, सिंचाई प्रबंधन, बीज प्रमाणन, कोल्ड चेन सुविधा, भण्डारण एवं विपणन की वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराती है। योजना में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), एग्रीस्टेक प्लेटफार्म और मोबाइल आधारित एग्री एप के माध्यम से तकनीकी मार्गदर्शन एवं फसल सुरक्षा सलाह वास्तविक समय पर उपलब्ध कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर   रोहित व्यास ने किसानों को योजनाओं का लाभ उठाकर उन्नत तकनीकों के माध्यम से अधिक उत्पादन लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में एसएडीओ मनोरा, आरएईओ घाघरा, आरएईओ सोनक्यारी सहित अन्य कृषि पदाधिकारी एवं स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल