कलेक्टर हरिस एस ने लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के मतदाताओं से सीधा संवाद कर परखी पुनरीक्षण की गुणवत्ता

लोकतंत्र के आधार स्तंभ मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस ने बुधवार को लोहंडीगुड़ा तहसील में व्यापक भ्रमण कर दाबपाल के पुजारीपारा, नेगीरास, पारापुर और गढ़िया जैसे क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का न केवल जायजा लिया, बल्कि स्थानीय मतदाताओं से सीधे मिलकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान बूथ स्तरीय अधिकारियों से प्रपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया समझी। इसके साथ ही आस-पास के मतदाताओं से बातचीत कर उनसे पूछा कि क्या बीएलओ उनके निवास स्थान तक पहुँचे हैं, और क्या उनके परिवार में किसी का नाम जोड़ने या हटाने की आवश्यकता थी, जिसे अधिकारियों ने सत्यापन कर दर्ज किया है। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मतदाताओं का विश्वास ही इस कार्य की सफलता का प्रमाण है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न हो और सूची में कोई भी त्रुटि न रहे।
कलेक्टर श्री हरिस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य सजगतापूर्वक पारदर्शी और जन-केंद्रित होना चाहिए। नेगीरास और गढ़िया में भी उन्होंने लोगों से मिलकर कार्य की प्रगति को परखा। इस दौरान तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री कैलाश पोयाम, सीईओ जनपद पंचायत श्री धंनेश्वर पाण्डेय और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    सौर सुजला योजना से किसान हो रहे आर्थिक रूप से सशक्त

    *- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती* *- सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंपों में किया गया आवश्यक सुधार कार्य* राजनांदगांव 19 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) सौर सुजला…

    Read more

    500 सीटर अत्याधुनिक नालंदा परिसर स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    धमतरी, 19 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने धमतरी शहर के हटकेश्वर वार्ड में प्रस्तावित 500 सीटर नालंदा परिसर का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके…

    Read more

    NATIONAL

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?