Ro no D15139/23

श्रम पंजीयन शिविर 1 से 30 दिसम्बर तक

धमतरी । श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण के लिए जिले के सभी विकासखण्डों में आगामी एक से 30 दिसम्बर तक श्रम पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि यह शिविर निर्माण स्थलों और ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी शिविर स्थल पर लगाई है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 1 दिसंबर को धमतरी ब्लॉक के गागरा, 2 दिसंबर को कुरूद के उमरदा, 3 दिसंबर को नगर पंचायत मगरलोड और 4 दिसंबर को नगरी ब्लॉक के गोदाम निर्माण कार्य हरदीभाठा तालाब के पास नगरी में शिविर लगाया जाएगा।
धमतरी ब्लॉक के मैरिज हॉल निर्माण कार्य डिपोपारा सोरिद में 8 दिसंबर, कुरूद के नारी में 9 दिसंबर, मगरलोड के राजपुर में 11 दिसंबर, नगरी के रानीगांव में 12 दिसंबर, धमतरी के छाती में 15 दिसंबर, कुरूद के दर्रा-खर्रा में 16 दिसंबर, मगरलोड के दुधवारा में 17 दिसंबर, नगरी के मल्हारी में 19 दिसंबर, धमतरी के दर्री में 22 दिसंबर, मगरलोड के 29 दिसंबर और नगरी के देवपुर में 30 दिसंबर को श्रम पंजीयन शिविर लगाए जाएंगे।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल