Ro no D15139/23

राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

Rahul Gandhi on Paper Leak Protest : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 20 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इस पूरे मामले में अमित शाह की जवाबदेही तय होनी चाहिए.

समझदार पालक ही बच्चों के सुरक्षित भविष्य की पहली सीढ़ी, धमतरी में ‘समझदार पालक-सशक्त प्रदेश’ कार्यशाला – IMNB NEWS AGENCY

सौरव दास बोले- हर छात्र के जान की है कीमत

राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह मामला 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई में गृह मंत्री की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा, “हर जीवन की कीमत है. एक छात्र ने अपनी जिंदगी भर की रोशनी खो दी. अगर यह गृह मंत्री के आदेश पर हुआ है तो उन्हें जवाब देना होगा और उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए.”

बीजेपी ने राहुल से मांगा सबूत

राहुल गांधी के आरोपों के बाद लोकसभा में सत्ता पक्ष ने जोरदार विरोध किया. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से पूछा कि उनके पास इस आरोप का क्या सबूत है. उन्होंने कहा कि अगर गृह मंत्री ने फायरिंग का आदेश दिया है तो उसका आदेश पत्र सदन में पेश करें. रिजिजू ने राहुल गांधी से बयान वापस लेने और माफी मांगने की भी मांग की.

पेलेट गन को लेकर जारी है विवाद

20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान पुलिस द्वारा पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर विवाद लगातार बना हुआ है. दिल्ली पुलिस की एक डेली डायरी एंट्री में दो राउंड पेलेट चलाने का उल्लेख सामने आया था. वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान कोई गोली नहीं चली थी और केवल आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे. उन्होंने कहा कि जब गोली चली ही नहीं, तो फायरिंग का आदेश देने का सवाल भी नहीं उठता. इसी मुद्दे को लेकर अब सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं.

  • Related Posts

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत दुनिया के सबसे विविध पर्यटन स्थलों में शामिल है. हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक, रेगिस्तान से लेकर वर्षावनों तक और प्राचीन विरासत से लेकर आध्यात्मिक स्थलों तक- देश…

    Read more

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    बीजेपी के नेशनल स्पोकपर्सन शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. टीवी डिबेट में बीजेपी का पक्ष मजबूती से रखने वाले पूनावाला…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ