Ro no D15139/23

सुशासन सप्ताह के तहत जिले में “प्रशासन गांव की ओर” शिविरों का होगा आयोजन

शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित
कलेक्टर ने शिविरों के सुचारू आयोजन के दिए निर्देश

  जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय संतृप्तिकरण तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “सुशासन सप्ताह” के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” सुशासन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला पंचायत कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर समस्त विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में क्लस्टर स्तर पर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह शिविर 19 से 24 दिसम्बर तक आयोजित किए जाएंगे। जारी आदेशानुसार इन शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दी जाएगी, साथ ही योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर विकासखण्ड स्तर पर निराकरण किया जाएगा। सुशासन शिविरों के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पत्थलगांव, फरसाबहार, जशपुर, बगीचा एवं कुनकुरी को नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत मनोरा, जशपुर, दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबहार, कांसाबेल, पत्थलगांव एवं बगीचा के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी नोडल अधिकारी सुशासन शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें तथा आयोजन पश्चात पालन प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लें और अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।
जिला पंचायत द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 19 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार) को कांसाबेल विकासखण्ड अंतर्गत जनपद पंचायत भवन कांसाबेल, पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम बहराटागर पंचायत भवन प्रांगण, बगीचा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल ग्राम टटकेला, मनोरा अंतर्गत ग्राम रजला शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण कलारु रजला एवं विकासखंड कुनकुरी के ग्राम खरीझरिया पंचायत भवन प्रांगण में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 22 दिसम्बर 2025 (सोमवार) को विकासखंड दुलदुला के जनपद मुख्यालय मंगल भवन में शिविर आयोजित किए जाएंगे।  23 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) को जशपुर जनपद पंचायत मुख्यालय में एवं 24 दिसम्बर 2025 (बुधवार) को फरसाबहार विकासखण्ड अंतर्गत फरसाबहार जनपद पंचायत मुख्यालय पर सुशासन शिविर आयोजित होंगे। सभी शिविरों का समय प्रातः 10ः30 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन शिविरों में तहसीलदार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, पशुपालन, रेशम, क्रेडा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम, स्वयं सहायता समूह एवं कोटवार भी शिविर में सहभागिता करेंगे। शिविरों में पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा कार्य, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, नामांतरण, बंटवारा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नल-जल योजना सहित अन्य सेवाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे।
 

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत