Ro no D15139/23

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को मिला बड़ा संबल: मंत्री श्रीमती राजवाड़े

*मेगा हेल्थ कैंप–2025*

रायपुर, 21 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)
गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप–2025 ने जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सशक्त और संवेदनशील पहल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शिविर में सहभागिता करते हुए इसकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नागरिकों से संवाद किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए चिकित्सा स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उपचार हेतु आए लोगों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर निःशुल्क जांच, उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना शासन की जनहितकारी सोच को दर्शाता है। ऐसे शिविर विशेष रूप से गरीब, श्रमिक एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया और कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी उतना ही आवश्यक है।
मेगा हेल्थ कैंप–2025 का आयोजन 18 से 22 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से आए अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सामान्य एवं गंभीर रोगों की जांच, परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आयोजकों एवं चिकित्सा दल के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस मेगा हेल्थ कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें।

  • Related Posts

    पंजीकृत निर्माणी श्रमिक एवं अंसगठित कर्मकारों को योजनाओं का लाभ लेने कराना होगा ई-केवायसी,

      चॉईस सेंटर के माध्यम से प्रक्रिया शुरू धमतरी, 17 जून 2026/ निर्माण श्रीमिकों एवं असंगठित कर्मकारों के लिए विशेष अभियान शुरू, ई-केवायसी से पहले आधार से होगा रिकॉर्ड का…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का दिया जाएगा संदेश

      धमतरी, 17 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून 2026 को जिला मुख्यालय स्थित हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा रोड, धमतरी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत