Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का दिया जाएगा संदेश

धमतरी, 17 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून 2026 को जिला मुख्यालय स्थित हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा रोड, धमतरी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करेंगे तथा सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता करेंगे।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों का नामांकन किया गया है। इसी क्रम में धमतरी जिले के कार्यक्रम हेतु विधायक श्री अजय चंद्राकर को नामित किया गया है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला आयुष अधिकारी डॉ. कृपाराम ठाकुर को नोडल अधिकारी तथा उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, यातायात, सुरक्षा, प्रचार-प्रसार तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा। साथ ही नागरिकों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाकर स्वस्थ एवं सुखी जीवन की दिशा प्रदान करता है।

  • Related Posts

    डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ान

    रायपुर, 14 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत -गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन का एक बड़ा जरिया…

    Read more

    खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

      182 हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता रायपुर, 14 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य शासन के…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’