Ro no D15139/23

पंजीकृत निर्माणी श्रमिक एवं अंसगठित कर्मकारों को योजनाओं का लाभ लेने कराना होगा ई-केवायसी,

चॉईस सेंटर के माध्यम से प्रक्रिया शुरू

धमतरी, 17 जून 2026/ निर्माण श्रीमिकों एवं असंगठित कर्मकारों के लिए विशेष अभियान शुरू, ई-केवायसी से पहले आधार से होगा रिकॉर्ड का सत्यापन। श्रम पदाधिकारी श्री एन.के. साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितों की सुरक्षा, पारदर्शिता बढ़ाने तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आधार आधारित ई-केवायसी प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसके पूर्व सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, अभिलेखों का आधार कार्ड में दर्ज जानकारी से मिलान कर आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य को 30 जून 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्रम पदाधिकारी ने यह भी बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को अपने मूल आधार कार्ड के साथ निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा श्रमिक की पहचान का सत्यापन कर वीएलई में उपस्थित होना होगा। सीएससी संचालक द्वारा पोर्टल के रजिस्ट्रेशन अपडेशन मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाईन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सत्यापन के बाद श्रमिकों की जानकारी आधार कार्ड में उपलब्ध प्रमाणित विवरण के अनुसार अद्यतन की जाएगी। इस प्रक्रिया के अंतर्गत श्रमिकों के हिन्दी एवं अंग्रेजी में नाम, जन्मतिथि, लिंग तथा मोबाईल नंबर जैसे जेंडर महत्वपूर्ण विवरणों का संशोधन किया जाएगा। इससे श्रमिकों का डाटाबेस अधिक सटीक और अद्यतन होगा तथा भविष्य में ई-केवायसी और विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरण में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
संशोधन आवेदन के लिए आधार कार्ड की स्पष्ट प्रति, श्रमिक का सहमति पत्र, ई-साईन तथा मोबाईल ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य रखा गया है। लाभार्थी की वास्तविक पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान श्रमिक की लाइव फोटो भी कैप्चर की जाएगी। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद एक विशिष्ट आवेदन क्रमांक जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से आवेदन की स्थिति का आसानी से पता लगाया जा सकेगा।
श्रम पदाधिकारी ने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से निर्धारित समय अवधि के भीतर अपने रिकॉर्ड सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील की है। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए श्रम विभाग के कॉल सेंटर 0771-3505050 एवं श्रम पदाधिकारी कार्यालय धमतरी, जिले के सभी जनपद पंचायतों में संचालित श्रम संसाधन केन्द्र, नजदीकी चॉइस सेंटर अथवा लोक सेवा केन्द्रों से संपर्क कर सकते हैं।
आधार अभिलेख में उपलब्ध एवं सत्यापित जानकारी के आधार पर अद्यतन किए जाने वाले विवरण-
. हिन्दी में नाम
. अंग्रेजी में नाम
. जन्म तिथि
. लिंग
. मोबाईल नंबर
संशोधन आवेदन के साथ अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज-
. आधार कार्ड की साफ एवं पठनीय प्रति
. श्रमिक का सहमति पत्र
. ई-साईन
. मोबाईल ओटीपी प्रमाणीकरण
. श्रमिकों का लाईव फोटो सत्यापन किया जाएगा

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास