Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रकाशित हुआ प्रीति का घर

बिजली बिल शून्य, बिजली के खर्च  राजनांदगांव 21 दिसम्बर 2025। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिसके सकारात्मक परिणाम उपभोक्ताओं के जीवन में स्पष्ट रूप से देखने मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को न केवल बिजली बिल में राहत मिल रही है, बल्कि स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेते हुए राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम लिटिया निवासी श्रीमती प्रीति वर्मा ने 6 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पावर प्लांट अपने घर के छत पर स्थापित किया है। श्रीमती प्रीति वर्मा ने बताया कि सोलर पैनल स्थापित होने से पहले उनका मासिक बिजली बिल लगभग 7 हजार रूपए से 10 हजार रूपए के बीच आता था। सोलर पैनल स्थापना के बाद लगातार 6 माह तक उनका बिजली बिल शून्य अथवा माइनस में आया। जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली। इसके अतिरिक्त उन्हें 2900 रूपए का सोलर रिबेट प्राप्त हुआ है, जबकि उसी माह उनका बिजली बिल मात्र 190 रूपए आया है। जिससे बिजली के खर्च से बड़ी बचत मिल रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ, हरित एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होकर सौर ऊर्जा को अपना रहे हैं।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा दल लौटा, रायपुर रेलवे स्टेशन पर 1040 विशिष्टजनों का हुआ आत्मीय एवं भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय एकात्मता का अनूठा अभियान हुआ सफल प्रदेश के विशिष्टजनों ने किया प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन   रायपुर, 26 जून…

    Read more

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं*   *औचक निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन की…

    Read more

    NATIONAL

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा