Ro no D15139/23

शूटिंग के बीच अपने हाथों से रवीना टंडन ने इस एक्टर की साफ की थी उल्टी, वायरल हुआ पुराना वीडियो

रवीना टंडन का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैडबरी ट्विस्ट के एक विज्ञापन से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में रवीना ने बताया कि शूट के समय एक एक्टर की तबीयत बिगड़ गई और उसने रवीना के हाथ पर उल्टी कर दी.

बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसी मजेदार और चौंकाने वाली कहानियां छुपी होती हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. इसी बीच रवीना टंडन का एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कैडबरी ट्विस्ट की एड के समय की दिलचस्प बात शेयर की. यह किस्सा खुद रवीना टंडन ने एक टीवी शो में बताया था, जिसमें बॉलीवुड के एक एक्टर ने रवीना के हाथ पर उल्टी कर दी थी. इस किस्से को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए थे.

इस एक्टर ने की रवीना के हाथ पर उल्टी

रवीना ने वीडियो में कहा, ‘एक मॉडल था और हम लोग कैडबरी ट्विस्ट का एड कर रहे थे. आफताब शिवदासानी मॉडल था, जो अभी हीरो बन चुके है. वो इसकी एड कर रहा था और आफताब को इतने चॉकलेट रीटेक कर चुका था कि उसको उल्टी आ रही थी. ये था कि अगर सेट खराब हो गया, तो डायरेक्टर हमें सूली पर लटका देंगे. सफेद सेट था एकदम और मुझे अभी भी याद है जैसे ही आफताब को उल्टी आने लगी तो, डायरेक्टर चिल्लाने लगे कि सेट के अंदर उल्टी मत करो. सेट में एक ड्रॉप नहीं गिरने चाहिए. उसके बाद मैंने आंखें बंद करके और जाकर अपना हाथ आगे किया और आफताब मेरे हाथ पर उल्टी कर रहा है. वो थूक रहा है चॉकलेट और मैं उसे हाथ में लेकर भाग रही हूं. इसके बाद डायरेक्टर साइड में हंसने लगे.’ सालों बाद जब रवीना टंडन ने यह किस्सा टीवी शो ‘जीना इसी का नाम है’ में सुनाया, तो दर्शक दंग रह गए. हालांकि आज रवीना टंडन और आफताब शिवदासानी दोनों ही अपने-अपने करियर में एक लंबा सफर तय कर चुके हैं.

  • Related Posts

    Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का दूसरा दिन भी सुपरहिट, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

    Dhurandhar 2 Box Office Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर रही है. पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन…

    Read more

    नेशनल ट्राइबल गेम्स : रायपुर में होंगे हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग के आयोजन

    *जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी* *32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 जनजातीय खिलाड़ी करेंगे भागीदारी* *डेमो गेम्स के रूप में दो परंपरागत खेल कबड्डी…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत