Ro no D15139/23

डायरेक्टर बनेंगी माधुरी दीक्षित? एक्ट्रेस ने फ्यूचर प्लान पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने डायरेक्शन को लेकर IANS के साथ इंटरव्यू में अपना फ्यूचर प्लान बताया. उन्होंने कहा कि लंबे अनुभव के बावजूद फिलहाल वह इसके लिए तैयार नहीं हैं. साथ ही उन्होंने फिल्म मेकिंग में आए बदलावों और आज के ऑर्गनाइज्ड सिस्टम पर भी बात की.

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने लगभग चार दशक लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दी हैं. हाल ही में IANS से बातचीत में माधुरी ने डायरेक्शन में आने की संभावनाओं पर खुलकर बात की.

शायद कभी भविष्य में…

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह डायरेक्शन में कदम रखना चाहती हैं, तो माधुरी ने कहा, “हां, बहुत से लोग मुझसे यह पूछते हैं क्योंकि मैं 40 सालों से काम कर रही हूं. इतने सालों में मैंने कई डायरेक्टरों के साथ काम किया है और उनसे बहुत कुछ सीखा है. लेकिन फिलहाल मुझे लगता है कि मुझे इसके लिए तैयार होना होगा और अभी मैं तैयार नहीं हूं. शायद कभी भविष्य में यह कदम उठाऊंगी.”

माधुरी ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

इस बातचीत के दौरान  ने अपने शुरुआती दिनों की यादें भी साझा कीं. उन्होंने बताया कि उनकी पहली फिल्म ‘अबोध’ और ‘मिसेज देशपांडे’ जैसी फिल्मों के समय फिल्म मेकिंग का माहौल आज के मुकाबले काफी अलग था. उन्होंने कहा, “उस समय केवल पांच-छह प्रोड्यूसर ही ऑर्गनाइज्ड थे जैसे यश चोपड़ा, बी आर चोपड़ा, सुभाष घई और राजश्री प्रोडक्शंस. बाकी सब काफी अनऑर्गनाइज्ड थे. हमें ज्यादातर स्पॉन्टेनिटी पर निर्भर रहना पड़ता था.”

फिल्म इंडस्ट्री के बदलाव पर की बात

माधुरी ने यह भी बताया कि अब फिल्म सेट्स पर काफी सुविधाएं और तैयारी होती हैं. “आज आपको स्क्रिप्ट पहले मिलती है, RVs जैसी सुविधाएं मिलती हैं. हर शॉट के बाद आराम करने और तैयारी करने के लिए जगह होती है. पहले हम धूप में बैठते थे, सिर पर छाता लेकर शूट करते थे. अब रोल के लिए पूरी तैयारी होती है. कैरेक्टर के लिए रीडिंग और लुक पहले से तय रहता है.”

माधुरी का यह अनुभव दर्शाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ तकनीक, प्रोफेशनलिज्म और सुविधाओं में काफी बदलाव आया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल वह डायरेक्शन में कदम नहीं रख रही हैं, लेकिन भविष्य में यह विकल्प खुला है.

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज…

    Read more

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है