Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन, सोलर हाई मास्ट, सौर सुजला एवं सोलर पावर प्लांट योजनाओं से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का हो रहा विस्तार

पिछले 2 वर्षों में 11 सोलर पंपों, 61 सोलर हाईमास्ट संयंत्रों, 253 सोलर पंपों एवं 2 सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किए गए
राजनांदगांव 02 जनवरी 2026। जिले में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए क्रेडा विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, सोलर हाई मास्ट, सौर सुजला एवं सोलर पावर प्लांट जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन योजनाओं से जहां एक ओर स्वच्छ पेयजल, सिंचाई और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे है।
जल जीवन मिशन योजना
जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के सभी ग्रामों के हर घर तक स्वच्छ पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना की शुरूआत की गई। मिशन का लक्ष्य ग्रामीण भारत के सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ गुणवत्तापूर्ण पानी उपलब्ध कराना है। क्रेडा विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत 9 मीटर एवं 12 मीटर स्ट्रक्चर ऊंचाई के साथ 10 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी स्थापित कर पेयजल की आपूर्ति की जाती  है। जल जीवन मिशन योजना के तहत पिछले 2 वर्षों में अब तक कुल 11 नग सोलर पंपों की स्थापना की गई है।
सोलर हाई मास्ट योजना-
क्रेडा विभाग द्वारा विभिन्न ग्रामों, कस्बों, निकायों, शहरों के मुख्य चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों में प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के लिए सोलर हाई मास्ट संयंत्रों की स्थापना की जा रही है। इन संयंत्रों की सुंदरता एवं बाधा रहित प्रकाश व्यवस्था के कारण यह संयंत्र अत्यंत लोकप्रिय हो चुका है। इससे रात्रिकालीन आवागमन सुरक्षित हो रही है तथा इन संयंत्रों की स्थापना से अंधकार के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं अपराधों में कमी लाई जा सकती है। जिले में पिछले 2 वर्ष में कुल 61 नग सोलर हाईमास्ट संयंत्र स्थापित किया जा चुका है, जिससे नागरिकों को प्रकाश की व्यवस्था उपलब्ध हो रही है। अब गांव के चौक-चौराहों में लोग चौपाल लगाकर रात्रि में भी अपनी समस्याओं का निराकरण कर रहे हंै।
सौर सुजला योजना-
क्रेडा विभाग द्वारा विद्युत पहुंच विहीन क्षेत्रों के कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सौर सुजला योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें कृषकों के कृषि भूमि के सिंचाई हेतु कम लागत में सोलर पंप संयंत्र का स्थापना कार्य किया जाता है। जिला अंतर्गत पिछले 2 वर्ष में सौर सुजला योजनांतर्गत 3 एचपी एवं 5 एचपी क्षमता के कुल 253 नग सोलर पंप का स्थापना कार्य किया जा चुका है। हितग्राही अंशदान 3 एचपी हेतु अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 10 हजार रूपए,  अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 15 हजार रूपए एवं  सामान्य वर्ग हेतु 21 हजार रूपए तथा 5 एचपी हेतु अनुसूचित जाति व जनजाति हेतु 14800 रूपए, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 19800 रूपए एवं सामान्य वर्ग हेतु 24800 रूपए है। योजना का लाभ लेने से कृषकों को 12 माह सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो रही है तथा प्रति माह होने वाले विद्युत भार से मुक्त हो गये है।
सोलर पॉवर प्लांट योजना-
क्रेडा विभाग द्वारा विभिन्न शासकीय भवनों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न क्षमताओं के सोलर पॉवर प्लाटों की स्थापना किया जाता है। जिला में क्रेडा द्वारा पिछले 2 वर्ष में कुल 2 नग सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया जा चुका है। सोलर पॉवर प्लांट क्षमता 2.4 किलोवॉट से 6 किलोवॉट तक का है।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं