Ro no D15139/23

बीजापुर के विकास में महिला समूहों की भूमिका अहम – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

*इमली सहित वनोपज के मूल्यवर्धन पर जोर, महिलाओं को घर के पास मिलेगा रोजगार – श्री शर्मा*

*उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जिले में कार्यरत सीएलएफ सदस्यों तथा वनोपज खरीदने वाले व्यापारियों के साथ की समन्वय बैठक*

रायपुर, 08 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) बीजापुर में वनोपज संग्रहण के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी’ बनने की अपार संभावनाएं हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिले में कार्यरत 16 सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा क्षेत्र में वनोपज खरीदने वाले व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इमली के मूल्यवर्धन को प्रभावी आजीविका गतिविधि के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों की महिलाएं केवल कच्ची इमली की बिक्री तक सीमित न रहें, बल्कि इमली की ग्रेडिंग, बीज निष्कासन और प्रसंस्करण कर अधिक मूल्य प्राप्त कर सकती हैं। इमली के बीज अलग कर गुणवत्तापूर्ण गूदा तैयार करने तथा इमली से चपाती जैसे उत्पाद बनाकर बेहतर आमदनी अर्जित की जा सकती है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिले के कई गांवों में महिला समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर इमली का संग्रहण, प्रसंस्करण और पैकेजिंग किया जा सकता है। इससे एक ओर वनोपज का उचित मूल्य मिलेगा, वहीं महिलाओं को घर के पास ही स्थायी रोजगार उपलब्ध होगा।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने जानकारी दी कि वनोपज के वैल्यू एडिशन से कच्चे उत्पाद की तुलना में दो से चार गुना तक अधिक मूल्य प्राप्त किया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री ने इमली के साथ-साथ महुआ, टोरा, चिरौंजी और आंवला जैसे बहुमूल्य वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन पर भी विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने समूहों के सदस्यों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण और अध्ययन भ्रमण से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि नई तकनीक सीखकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं और बस्तर के बहुमूल्य वनोपज का वाजिब दाम यहां के संग्राहकों को सुनिश्चित किया जा सकता है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद सिन्हा, सचिव पंचायत विभाग श्री भीम सिंह, बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, संचालक श्री अश्विनी देवांगन, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, डीएफओ श्री रंगानाथन रामाकृष्णन, उपनिदेशक इन्द्रावती टाइगर रिजर्व श्री संदीप बलगा तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जामगुड़ा में 3 हैंडपंपों, एक सोलर पंप और एक पॉवर पंप से लोगों को मिल रहा पानी

      स्कूल के नलकूप की जल आवक क्षमता का परीक्षण कर गर्मियों के लिए वैकल्पिक रनिंग वाटर की व्यवस्था की जाएगी, सहायक अभियंता को व्यवस्था के निर्देश *कोसारटेड़ा समूह जलप्रदाय…

    Read more

    वनांचलों की ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: साढ़े तीन माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार

    ​ ​विशेष पिछड़ी जनजातियों के द्वार तक पहुँचा अस्पताल पीएम जनमन योजना से बदली दुर्गम क्षेत्रों की तस्वीर ​रायपुर, 30 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचलों और दुर्गम पहाड़ियों पर बसे…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की