Ro no D15139/23

मछली पालन से बदली कृषक हड़मा कोड़ोपी की जिंदगी

*प्रधानमंत्री धन धान्य योजना बनी नई उम्मीद*

रायपुर, 09 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) भारत सरकार की एक नई पहल है, जिसका लक्ष्य देश के 100 कम उत्पादकता वाले कृषि जिलों को लक्षित करके कृषि उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, सिंचाई और भंडारण सुविधाओं में सुधार करना और किसानों को आसान ऋण उपलब्ध कराना है। पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन देश की कृषि को नई दिशा देंगे। इन योजनाओं से न केवल कुल कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी, बल्कि कम उत्पादकता वाले, पिछड़े और सिंचाई की सुविधाओं से वंचित जिलों को विशेष लाभ मिलेगा।

*आधुनिक तकनीक से जीवन में आया बड़ा बदलाव*

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के ग्राम समेली के किसान श्री हड़मा कोड़ोपी ने मछली पालन को अपनाकर अपनी जीवनशैली बदल दी है। उन्हें यह सफलता प्रधानमंत्री धन धान्य योजना तथा मछली पालन विभाग से मिली तकनीकी सहायता की वजह से प्राप्त हुई। श्री कोड़ोपी ने कई वर्ष पहले अपनी निजी भूमि के आधा एकड़ क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से मछली पालन शुरू किया था। लेकिन योजना के अंतर्गत आय में बढ़ोतरी और आधुनिक तकनीक अपनाने के प्रोत्साहन ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया।

*आधुनिक तकनीक से कई गुना बढ़ा उत्पादन*

मछली पालन विभाग से जुड़ने के बाद उन्हें उन्नत पद्धतियों, वैज्ञानिक तरीकों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिली। विभागीय सहयोग से उन्होंने 0.10 हेक्टेयर क्षेत्र में पाण्ड लाइनर का निर्माण कराया। इस तकनीक से पानी का संरक्षण, मछलियों की तेज वृद्धि, रोगों की रोकथाम और बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित हुई। परिणामस्वरूप उत्पादन कई गुना बढ़ गया।

*तीन लाख रुपये की वार्षिक आमदनी*

उन्नत तकनीकों का लाभ मिलने पर श्री कोड़ोपी को अपने पुराने तालाब से प्रतिवर्ष लगभग एक लाख रुपये की आय होने लगी, जबकि पाण्ड लाइनर वाले तालाब से दो लाख रुपये तक की आमदनी प्राप्त हो रही है। इस तरह उन्हें कुल मिलाकर तीन लाख रुपये की वार्षिक आय हो रही है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो गई है।योजना के तहत उन्हें मत्स्याखेट उपकरण, आइस बॉक्स, मछली बीज आदि सुविधाएँ भी मिलीं, जिनसे उनका व्यवसाय और सशक्त हुआ। श्री कोड़ोपी बताते हैं कि समय पर तकनीकी मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का साथ न मिलता, तो वे इतनी प्रगति नहीं कर पाते।

*मत्स्य पालक किसानों के लिए बना प्रेरणास्रोत कोड़ोपी*

आज श्री हड़मा कोड़ोपी न केवल अपने परिवार को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गए हैं। प्रधानमंत्री धन धान्य योजना और विभागीय सहयोग ने यह सिद्ध किया है कि उपलब्ध संसाधनों का वैज्ञानिक उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है