जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, 243 आवेदन प्राप्त जाति निवास प्रमाण पत्र,मूंग बीज,राशन कार्ड,आयुष्मान कार्ड, जाल ,श्रम कार्ड हितग्राहियों को वितरित किए गए

कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशानुसार और जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सीतापुर के ग्राम पंचायत सरगा में एक सफल जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जनपद पंचायत सदस्य  शिवभरोस बेक, जनपद उपाध्यक्ष  अनिल अग्रवाल, सभी जनपद सदस्यगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम  राम सिंह ठाकुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया और छत्तीसगढ़ महतारी तथा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद, सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया गया। शिविर में प्रस्तुत आवेदन और उनका निराकरण शिविर में कुल 243 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 39 आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया। पशुधन विभाग के 03 आवेदन अपात्र होने के कारण अस्वीकृत किए गए, जबकि शेष 201 आवेदन जो स्थल पर निराकरण योग्य नहीं थे, उनका शीघ्र निराकरण करने का निर्देश अनुविभागीय अधिकारी  ने संबंधित विभागों को दिया। विभिन्न विभागों द्वारा लाभ वितरण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा 14 कृषकों को मूंग बीज वितरण ,जनपद पंचायत और खाद्य विभाग द्वारा 28 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। महिला बाल विकास विभाग द्वारा 04 महिलाओं को गोद भराई कार्यक्रम के तहत कीट प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड,मत्स्य विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को जाल ,शिक्षा विभाग द्वारा जाति/निवास प्रमाण पत्र ,पशुधन विभाग द्वारा 05 बेकयार्ड कुक्कुट के हितग्राहियों को इबर्ड एवं श्रम विभाग द्वारा 07 श्रम कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर एसडीएम  राम सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    कोटपा एक्ट के तहत 16 पर चालानी कार्रवाई, 1600 रुपए जुर्माना वसूला गया

    अंबिकापुर 17 फरवरी 2026/  जिले में तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों के उपयोग पर नियंत्रण और धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा…

    Read more

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन 18 फरवरी तक

    धमतरी 17 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम…

    Read more

    NATIONAL

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव