Ro no D15139/23

Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? कंफ्यूजन दूर करें और जानें पुण्य काल का सही समय

Makar Sankranti 2026 Date: मकर संक्रांति कब है? 14 या 15 जनवरी को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां जानें सही तारीख. नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) और पुण्य काल का सही समय.

नए साल की शुरुआत के साथ ही जिस त्योहार का सबसे ज्यादा इंतजार होता है, वह है मकर संक्रांति (Makar Sankranti सूर्य की उपासना, दान-पुण्य और पतंगबाजी का. यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह रितु परिवर्तन का भी संकेत है. लेकिन हर साल की तरह इस बार भी लोगों के मन में तारीख को लेकर बड़ा सवाल है. “मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी या 15 जनवरी को?” अगर आप भी कन्फ्यूज हैं, तो यहां पंचांग के अनुसार सही जानकारी दी गई है.

14 या 15 जनवरी: कब है मकर संक्रांति 2026?

वैदिन पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार, जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है. साल 2026 में सूर्य का यह राशि परिवर्तन 14 जनवरी दिन बुधवार को दोपकर 3 बजकर 13 मिनट पर हो रहा है. चूंकि सूर्य का गोचर 14 जनवरी को हो रहा है और पुण्य काल भी इसी दिन प्राप्त हो रहा है, इसलिए मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को ही मनाया जाएगा. राजस्थान, गुजरात और उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में 14 तारीख को ही छुट्टी और उत्सव रहेगा.

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti Shubh Muhurat 2026)

मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान और गरीबों को दान देने का विशेष महत्व है. इस बार मुहूर्त की स्थिति इस प्रकार है-

  • मकर संक्रान्ति स्नान दान करने का समय: 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार.
  • संक्रांति स्नान का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): सुबह 07:15 से शाम 05:45 बजे तक.
  • महापुण्य काल (Maha Punya Kaal): सुबह 07:15 बजे से सुबह 09:00 बजे तक.
  • मकर संक्रान्ति पुण्य काल: 14 जनवरी 2026 को शाम 03 बजकर 13 मिनट से 05 बजकर 19 मिनट तक
  • मकर संक्रान्ति अवधि: 02 घण्टे 06 मिनट
  • मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल: 14 जनवरी 2026 को शाम 03 बजकर 59 मिनट से 05 बजकर 19 मिनट तक
  • मकर संक्रान्ति अवधि – 01 घण्टा 18 मिनट तक

14 जनवरी दिन बुधवार का चौघड़िया

प्रातः06:00 से 07:30 लाभ
प्रात:07:30 से 09:00 तक अमृत
प्रातः 09:00 से 10:30 तक काल
प्रातः10:30 से 12:00 शुभ
दोपहर:12:00 से 1:30 तक रोग
दोपहरः01:30 से 03:00 तक उद्वेग
शामः03:00 से 04:30 तक चर
शामः04:30 से 06:00 तक लाभ

 

क्यों होती है तारीख में कंफ्यूजन?

अक्सर सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का समय शाम या रात का होता है. शास्त्रों के अनुसार, यदि संक्रांति सूर्यास्त के बाद लगती है, तो पर्व अगले दिन मनाया जाता है. लेकिन 2026 में सूर्य का गोचर दिन के समय ही प्रभावी है, इसलिए 15 जनवरी का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है. 14 जनवरी ही मुख्य पर्व है.

मकर संक्रांति के दिन क्या करें?

सूर्य पूजा: सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल में लाल फूल और काले तिल डालकर अर्घ्य दें.

दान : इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी और कंबल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है, इससे शनि और सूर्य दोनों के दोष दूर होते हैं.

खरमास समाप्ति: मकर संक्रांति के साथ ही पिछले एक महीने से चल रहा ‘खरमास’ समाप्त हो जाएगा और सभी मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे.

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!