Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 30 महिलाओं को किया साइकिल वितरण

*महिला सशक्तिकरण को मिला नया संबल*
रायपुर,15 जनवरी 202 (IMNB NEWS AGENCY)
महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र में 30 महिला हितग्राहियों को साइकिल वितरित किया। यह कार्यक्रम सुहानी महिला समिति एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन, भटगांव क्षेत्र के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें बीरपुर, कसकेला, कसलगिरी, जुड़वानी एवं शिवसागरपुर ग्राम पंचायतों की महिलाओं को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। साइकिल जैसी सुविधाएं महिलाओं की दैनिक आवश्यकताओं को सरल बनाने के साथ उनके आत्मविश्वास और स्वावलंबन को भी मजबूती प्रदान करती हैं। उन्होंने सुहानी महिला समिति एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री दिलीप माधवराव बोबड़े ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज के समग्र विकास की मजबूत नींव है। सुहानी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती वैशाली बोबड़े ने समिति की गतिविधियों की जानकारी देते हुए मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, समिति की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी और सराहनीय कदम बताया।

  • Related Posts

    आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम

    *अब जनजातीय क्षेत्रों के सभी महिला हितग्राहियों को मिलेगा दुधारू गाय, आय में होगी वृद्धि* *घुमंतू गौ-वंशीय पशुओं के संरक्षण एवं सर्वधन के लिए तेजी के साथ गौधाम निर्माण के…

    Read more

    अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने 7 करोड़ की लागत से बनने वाले 120 मीटर लंबे पुल का किया भूमि पूजन रायपुर, 17 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी